1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सैलून में बाल कटवाते हुए अचानक रो पड़ा शख्स, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

सैलून में बाल कटवाते हुए अचानक रो पड़ा शख्स, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 02, 2024 06:58 am IST,  Updated : Jan 02, 2024 07:02 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स सैलून में बैठे-बैठे रोते हुए नजर आ रहा है। इसके पीछे का कारण एक दर्द भरा गाना है जो सैलून में बज रहा होता है।

सैलून में दर्द भरा गाना सुनकर रोने लगा शख्स- India TV Hindi
सैलून में दर्द भरा गाना सुनकर रोने लगा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखने के बाद लोगों को हंसी आ जाती है तो कुछ वीडियो लोगों को इमोशनल कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसके पीछे क्या कारण है, आइए आपको बताते हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स किसी सैलून में बाल कटवाने के लिए पहुंचा है। नाई उसके बाल काट रहा होता है, तभी वह रोने लगता है। शख्स की आंखे इसलिए भर आती है क्योंकि सैलून में एक दर्द भरा गाना बज रहा होता है। ऐसा मालूम होता है कि गाना सुनने के बाद शख्स को अपनी EX की याद आ गई है जिस कारण वह रोने लगता है। शख्स को रोता देख नाई हंसने लगता है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के पेज ने एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'सैलून वालों से अनुरोध है ऐसा दर्द भरा गाना ना चलाएं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लेकिन जिसने यह दौर देखा है, वह ऐसा ही करता है मित्र। दूसरे यूजर ने लिखा- गाना तब भी बंद नहीं हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई का सोया दर्द जाग गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

लड़की ने अपने बेबी सीटर से ही रचा ली शादी, जिसने बचपन से पाला अब वही उसका पति

गुड़ की बाढ़ आई और मर गए 21 लोग, जानिए कैसे और कहां हुआ था ऐसा हादसा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।