1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. New Year Party में शराब पीकर 'टुन्न' महिला ने किया हंगामा, होटल स्टाफ ने बाहर निकाला, देखें ये Video

New Year Party में शराब पीकर 'टुन्न' महिला ने किया हंगामा, होटल स्टाफ ने बाहर निकाला, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 01, 2024 07:09 pm IST,  Updated : Jan 01, 2024 07:13 pm IST

न्यू ईयर की पार्टी हो और किसी ने दारू पीकर बवाल न मचाया हो ऐसा हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग शराब के नशे में जमकर हंगामा कर रहे हैं।

शराब के नशे में महिला ने गदर मचाया।- India TV Hindi
शराब के नशे में महिला ने गदर मचाया। Image Source : SOCIAL MEDIA

नए साल का जश्न और शराब में डूबे लोग। न्यू ईयर पर कुछ ऐसी ही पार्टी बड़े शहरों में देखने को मिलती है। अक्सर ऐसी पार्टियों में लोग शराब के नशे में बहक जाते हैं और हंगामा करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हुई दिल्ली के एक होटल में जहां एक महिला शराब के नशे में धुत्त होकर जमकर हंगामा करती है। महिला के इस व्यवहार को देखते हुए होटल के स्टाफ उसे बाहर का रास्ता दिखा देते हैं लेकिन वह फिर भी नहीं मानती। वह होटल से निकलने के बाद बाहर भी नशे में बवाल काट देती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला ने जमकर काटा बवाल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला शराब के नशे में धुत्त है और वह नीचे जमीन पर बैठकर चिल्ला रही है। जब लोग उसे समझाने के लिए उसके पास जाते हैं तब वह और भी जोर-जोर से चिल्लाने लगती है और रोने लगती है। वहां मौजूद होटल स्टाफ और कुछ अन्य महिलाओं ने जब उसे समझाने की कोशिश की तब वह महिला नीचे जमीन पर लोट-लोटकर नाटक करने लगती है। वही, पास में खड़े लोग महिला के इस हरकत का वीडियो बनाने लगते हैं। 

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है और कैप्शन में इसे दिल्ली के एक होटल का मामला बताया गया है। वीडियो की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसकी लोग चर्चा कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।  

ये भी पढ़ें:

दोस्ती इम्तिहान लेती है... साढे 5 हजार की बाइक खरीदी और दोस्तों ने 12 हजार की पार्टी ले ली

Happy New Year 2024: नए साल पर आपने धमाल नहीं मचाया और बस रजाई में सोते रहें तो ये Memes सिर्फ आपके लिए है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।