1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने बाइक से दिखाया ऐसा खतरनाक स्टंट, Video देख लोगों की फटी रह गईं आंखें

लड़की ने बाइक से दिखाया ऐसा खतरनाक स्टंट, Video देख लोगों की फटी रह गईं आंखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 01, 2024 07:59 pm IST,  Updated : Jan 02, 2024 07:09 am IST

स्टंट तो आपने खूब देखे होंगे लेकिन लड़की के इस स्टंट को देखने के बाद आपकी आंखें बाहर आ जाएंगी। वीडियो में लड़की बाइक स्टंट से खतरनाक खेल दिखा रही है।

खतरनाक स्टंट दिखाते हुए लड़की।- India TV Hindi
खतरनाक स्टंट दिखाते हुए लड़की। Image Source : SOCIAL MEDIA

बाइक स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग तो इतना खतरनाक स्टंट दिखाते है जिन्हें देखने के बाद जान हलक में आ जाती है। ऐसा ही एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने बाइक से स्टंट का ऐसा खेल दिखाया कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि उन्होंने आज तक ऐसा खतरनाक स्टंट नहीं देखा था। कई लोग तो इस बात से हैरान हैं कि ऐसी खतरनाक स्टंट कोई लड़की भी कर सकती है। 

बाइक पर लड़की ने दिखाया अपना खतरनाक रूप

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की बाइक को सड़क पर इस तरह दौड़ाती है कि लोगों की निगाहें उससे हटने का नाम नहीं ले रही है। लड़की बाइक के पिछले पहिए को उठाकर उसे चला रही है उसके बाद वह गाड़ी को वही गोल-गोल घुमाती है फिर बाइक के अगले पहिए को उठाकर चलाते हुए दिखती है। बाइक को उसने चलाते हुए एक पहिए पर खड़ा कर दिया है। वीडियो रोमांच से भरपूर है, आप भी देखिए।

स्टंट कर लड़कीने उड़ाए लोगों के होश

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @biker__boy44 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। जबकि तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो होश उड़ा देने वाला स्टंट है। दूसरे ने लिखा- कमाल की बात है, लड़की ने बेहद ही खतरनाक स्टंट किया। ऐसे अन्य लोगों ने भी कमेंट किया जिन्होंने लड़की के स्टंटबाजी की खूब तारीफ की।

ये भी पढ़ें:

New Year Party में शराब पीकर 'टुन्न' महिला ने किया हंगामा, होटल स्टाफ ने बाहर निकाला, देखें ये Video

दोस्ती इम्तिहान लेती है... साढे 5 हजार की बाइक खरीदी और दोस्तों ने 12 हजार की पार्टी ले ली

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।