1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छुट्टी मारने का कोई अच्छा Excuse बता दो! सवाल पढ़कर शख्स ने बताई गजब की ट्रिक, Video हुआ खुब वायरल

छुट्टी मारने का कोई अच्छा Excuse बता दो! सवाल पढ़कर शख्स ने बताई गजब की ट्रिक, Video हुआ खुब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 03, 2024 02:25 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 02:25 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो आपके काम की हो सकती है। किसी ने छुट्टी मारने का अच्छा बहाना पूछा जिसके बाद शख्स ने ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए गजब की ट्रिक बताई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

कॉर्पोरेट लाइन में आने के बाद हर कोई अपने स्कूल या फिर कॉलेज के दिन को बहुत याद करता है। इसके पीछे कारण यह नहीं है कि उसे फिर से पढ़ने का मन करता है। बल्कि स्कूल या फिर कॉलेज के दौरान इंसान अपनी मर्जी से छुट्टी लेकर बाहर घूमने जा सकता था या फिर घर पर रहकर भी मौज-मस्ती कर सकता था। लेकिन जॉब लगने के बाद इंसान के लिए छुट्टी पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए एक शख्स ने गजब की ट्रिक शेयर की है जो आपके काम आ सकता है।

छुट्टी लेने के लिए क्या Excuse दे?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स से किसी ने सवाल पूछा था कि, 'छुट्टी मारने का कोई अच्छा Excuse बता दो।' इसके बात वह शख्स कहता है कि, 'छुट्टी मारने के लिए सभी बहाने अच्छे बहाने ही होते हैं, सब चलते हैं। सिर में दर्द है से लेकर मुझे एलियन किडनैप करके ले गए थे सब। बहाने से ज्यादा जरूरी टाइमिंग है। अगर तुमने भविष्य में ली जाने वाली छुट्टी का बहाना आज अपने मैनेजर को बता दिया तो याद रखना उसके पास डेढ़ हजार बहाने हैं तुम्हारी छुट्टी रद्द करने के लिए। छुट्टी हमेशा पास्ट टेंस में मांगी जाती है, इसलिए पहले छुट्टी ले लो और फिर सोचो की क्या बोलना है।'

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर corporateeworld नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 70 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, इसे ट्राई करना। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये पक्का मैनेजर है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं यही करता हूं, अभी 12 दिनों का वीकेंड मार के आ रहा हूं। एक यूजर ने लिखा- वही किया था, बॉस ने निकाल दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं मैनेजर हूं।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

2023 Wrapped: महिला ने करीब 50 कंपनियों में किया अप्लाई मगर सब ने कर दिया रिजेक्ट, बताया क्यों?

इसे कहते हैं Eco-Friendly फूड डिलीवरी, घोड़े पर Delivery देने लगा Zomato Boy, वजह कर देगा हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।