1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सर्दियों का बाहुबली सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 52.9 मिलियन लोगों ने देखा Video

सर्दियों का बाहुबली सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 52.9 मिलियन लोगों ने देखा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 01, 2024 07:13 am IST,  Updated : Jan 01, 2024 07:13 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदा कड़ाके की ठंड के बीच नहाने के लिए हैंडपंप पर पहुंचता है। लेकिन नहाने का तरीका देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ठंडे पानी नहाने पहुंचे शख्स का वीडियो वायरल- India TV Hindi
ठंडे पानी नहाने पहुंचे शख्स का वीडियो वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

इस समय भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड इतनी ज्यादा है कि लोगों को अगर जरूरी काम नहीं है तो वो अपने बिस्तर से निकलना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। इसी बीच एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो ठंडे पानी से नहाने के लिए हैंडपंप पर पहुंच गया। मगर वीडियो का अंत इतना अलग होगा, इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें अधिकतर वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडिय में एक शख्स नहाने के लिए हैंडपंप पर जाते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान शख्स ने सिर्फ एक टॉवल लपेटा हुआ है। जो भी शख्स उसे देखता है वह हैरान हो जाता है। शख्स हैंडपंप पर पहुंच कर अपनी बाल्टी में पानी भरता है। इसके बाद वह एक मग में पानी निकालता है मगर नहाता नहीं है, बल्कि कुछ बुंदे अपने ऊपर छिड़कता है। इसी दौरान वहां खड़ा एक शख्स उसके ऊपर पानी फेंक कर भाग जाता है। उससे बदला लेने के चक्कर में वहां खड़ा एक बच्चा भिग जाता है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

लोगों ने क्या कहा?

इस फनी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर viraj.goutam.94 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में 'सर्दियों का बाहुबली' टाइटल के रूप में लिखा गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 52.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 35 लाख 92 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बच्चे पर पानी गलत डाल दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इतनी ठंड में बिना कपड़ों के वीडियो बना लिया, किसी बाहुबली से कम है क्या? नहाने का क्या है, गर्मी में नहा लेना।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

Google का डूडल, कुछ इस अंदाज में गूगल ने 2023 को कहा अलविदा

भईया खेलता और घूमता रहता है, जब छोटे भाई ने अपने मास्टर से बड़े भाई की शिकायत की, देखें ये प्यारा Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।