1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Funny Video: 'आस्तीन के सांप' बेचते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने जमकर लिए मजे

Funny Video: 'आस्तीन के सांप' बेचते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने जमकर लिए मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 29, 2023 10:00 pm IST,  Updated : Dec 29, 2023 10:00 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मार्केट में खड़ा होकर आस्तीन के सांप बेच रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग भी मजे लेने के लिए वीडियो के कमेंट सेक्शन में पहुंच गए।

आस्तीन के सांप बेचता दिखा शख्स- India TV Hindi
आस्तीन के सांप बेचता दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी मजेदार दुनिया है। यहां कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। कभी मजेदार डांस करते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। तो कभी अजीब हरकत करते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। मगर इस बार तो कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स मार्केट में कुछ ऐसा बेचता हुआ नजर आया जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।

आस्तीन का सांप

आज तक आपने 'आस्तीन का सांप' मुहावरा कई बार अलग-अलग लोगों के मुंह से सुना होगा। इस मुहावरे का प्रयोग उस शख्स के लिए किया जाता है जो मित्र होकर भी धोखा दे दे। मगर एक शख्स तो मार्केट में सीधे आस्तीन के सांप बेचने के लिए निकल गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मार्केट के भीतर खड़ा होकर आस्तीन के सांप बेचता हुआ नजर आ रहा है। उसके हाथ में कई सांप जैसे दिखने वाले कई जीव भी नजर आ रहे हैं मगर दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि ये सांप ही हैं। खैर वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी जमकर मजे ले रहे हैं।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर fadi_wri8s_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कहावत सुनी थी अब देख भी लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई दंगे कराएगा क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो किडनी टच करने वाली रील है। वहीं एक यूजर ने पूछा- क्या ये सच के सांप हैं?

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

कमाल है! शख्स ने सोफे में डाला पेट्रोल और निकल गया सफर पर, लोगों ने नाम दिया 'Couch Car'

सिर्फ 8 मिनट का ब्रेक लेने पर बॉस ने महिला को भेज दिया Voicemail, कहा- 'leave ले लो वरना...'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।