1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्रिकेट खेल रहे थे नेता जी, शॉट लगाने लगाने के चक्कर में औंधे मुंह गिरे, Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

क्रिकेट खेल रहे थे नेता जी, शॉट लगाने लगाने के चक्कर में औंधे मुंह गिरे, Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 29, 2023 02:40 pm IST,  Updated : Dec 29, 2023 02:40 pm IST

Funny Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक नेताजी बल्लेबाजी करने कि लिए पिच पर उतरते हैं लेकिन शॉट मारने के चक्कर में उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वह औंधे मुंह गिर पड़ते हैं।

बैटिंग के वक्त नेता जी का संतुलन बिगड़ा और वह औंधे मुंह गिर पड़ें।- India TV Hindi
बैटिंग के वक्त नेता जी का संतुलन बिगड़ा और वह औंधे मुंह गिर पड़ें। Image Source : SOCIAL MEDIA

नेताओं का दबदबा उनके दिखावे से बनता है। इसके लिए वे लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। पब्लिक टॉयलेट साफ करने से लेकर उद्घाटन कार्यक्रमों में जाने तक सबकुछ करते हैं और जब से सोशल मीडिया का जमाना आया है ये काम देश का हर नेता कर रहा है। ऐसे में एक नेता जी का वीडियो बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक नेता जी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हुए हैं लेकिन यहां पर जाने के बाद वह हंसी के पात्र बन जाते हैं।

Related Stories

देखें ये वायरल वीडियो

होता ये है कि युवाओं ने एक नेताजी को टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद नेता जी बैटिंग करने के लिए पिच पर उतरते हैं और बल्लेबाजी करने लगते हैं। इस दौरान वह शॉट मारने के चक्कर में औंधे मुंह गिर जाते हैं। उनका संतुलन गड़बड़ा जाता है और वह खुद को संभालने की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन संभलते-संभलते तो वह गिर ही पड़ते हैं। यह देख लोगों की हंसी रुक ही नहीं रही है। वैसे ये वीडियो कहां का और कब का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वीडियो को देखने के बाद लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं और नेता जी के इस हालत पर हंस रहे हैं।

लोगों ने नेता जी के मजे लिए

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Amanprabhat9 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो लाखो लोगों ने देखा और हजारों की तदाद में इसे लाइक किया है। कई लोगों ने इस वीडियो को बहुत ही मजेदार बताया है तो कई लोगों ने नेता जी का खूब जमकर मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा- गेंदबाज ने बल्लेबाज को धूल चटा दी। दूसरे ने कहा- नेता जी तो हैवी बैट्समैन निकले। इसके अलावा अगर नेता जी ने कमेंट सेक्शन में किए गए कमेंट पढ़ लें तो आज के बाद वह किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन में नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

बिना हेलमेट बाइक पर दादा-दादी जा रहे थे दवा लेने, पुलिस वाले ने रोका, गुलाब दिया और भोजपुरी अंदाज में लूट लिया लोगों का दिल

"छम्मक छल्लो" गाने पर भाभियों ने अपने धमाकेदार डांस से लगाई आग, Video देख लोग बोले- दूर हो गई सर्दी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।