1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपने पति पर भड़ास निकालने में फेल हुई पत्नी तो बनाया खतरनाक प्लान, आप भी हो जाएंगे हैरान

अपने पति पर भड़ास निकालने में फेल हुई पत्नी तो बनाया खतरनाक प्लान, आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 25, 2023 07:31 pm IST,  Updated : Dec 25, 2023 07:31 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला ने बताया कि वो सारा भड़ास निकालने के लिए क्या करेगी। उसका प्लान सुनने के बाद आप भी भौचक्के हो जाएंगे।

भड़ास निकालने के लिए पत्नी ने भिड़ाय अपना गजब का दिमाग- India TV Hindi
भड़ास निकालने के लिए पत्नी ने भिड़ाय अपना गजब का दिमाग Image Source : SOCIAL MEDIA

पति और पत्नी का रिश्ता सबसे अलग रिश्ता होता है। इस रिश्ते में प्यार के साथ ही साथ नोक-झोंक भी देखने को मिलती है। अकसर तो यही देखने को मिलता है कि पत्नी का पलरा पति पर भारी रहता है। लेकिन कई मामलों में पति अपनी पत्नी की नहीं सुनता है और वह अपने मन की ही करता है। ऐसे में पत्नी को गुस्सा तो आता ही है लेकिन वह अपनी भड़ास अपने पति पर नहीं निकाल पाती है। ऐसे में पूरी भड़ास निकालने के लिए एक महिला ने गजब का प्लान बनाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है महिला का प्लान?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला अपने पति से बात करते हुए कहती है, 'तुम्हें पता है कि अगर मेरे पास बहुत पैसे आ गए तो मैं अपने पति के फोटो का एक स्टैच्यू बनवाऊंगी और उसे घर पर लाऊंगी। फिर तुम मुझे जब भी डाटोगे तो स्टैच्यू को चाटों और बेल्ट से मारा करूंगी। सारी भड़ास तुम पर तो नहीं निकाल पाती हूं, स्टैच्यू की बिल्ली बना दूंगी। या फिर उसमें रूई भड़कर उसपर तुम्हारी फोटो लगा देती हूं।' वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @saurmisra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'बड़े खतरनाक सपने हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह तो हर विवाहित जोड़े की कहानी है। दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- यही डिजर्व करता है यह दानव। अन्य कई यूजर्स ने हंसते हुए इमोजी शेयर किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

शादी का ऐसा Creative Proposal पहले कभी नहीं देखा होगा, Video ने लोगों का जीता दिल

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं Divorce के मामले? कपल ने बताया अनोखा कारण, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।