1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "एक दिन के लिए पीएम बना दिया जाए तो क्या करोगे", पाकिस्तानी शख्स का जवाब सुन हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

"एक दिन के लिए पीएम बना दिया जाए तो क्या करोगे", पाकिस्तानी शख्स का जवाब सुन हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 24, 2023 04:36 pm IST,  Updated : Dec 24, 2023 04:36 pm IST

जब एक पाकिस्तानी लड़के से पूछा गया कि वह क्या करेगा जब उसे एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बना दिया गया तो। इसके जवाब में लड़के ने जो कुछ कहा वह सुन लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

पाकिस्तानी लड़के का जवाब सुन खिलखिला पड़ेंगे आप।- India TV Hindi
पाकिस्तानी लड़के का जवाब सुन खिलखिला पड़ेंगे आप। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर से बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़के से प्रधानमंत्री के पद से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में लड़के ने जो कुछ भी कहा वह सुनकर आप भी हंसते-हंसते गिर पड़ेंगे। इस वीडियो पर अब तक हजारों लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं।

लड़के का जवाब सुन दंग रह गए लोग

वायरल हो रहा ये वीडियो पाकिस्तान का है। जिसमें एक शख्स सड़क किनारे खड़े एक लड़के से पूछता है कि अगर आपको एक दिन के लिए वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) बना दिया जाए तो आप क्या करेंगे? इस पर लड़के ने जो जवाब दिया वह सुनकर अपनी हंसी कोई नहीं रोक पाएगा। लड़के ने कहा कि पहली बात ये कि वह वजीर-ए-आजम कभी नहीं बन सकता। शख्स ने जब इसका कारण पूछा तो लड़के का जवाब सुनकर वह भी सन्न रह गया। लड़के ने कहा कि उसके पास पीएम बनने के लिए समय ही नहीं है। 

वीडियो देख लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो इंस्टाग्राम पर imran khan lover नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है। जबकि तमाम लोगों ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- खुद पर इतना ही भरोसा होना चाहिए। दूसरे ने मजेदार अंदाज में लिखा- इतना टाइम नहीं है कि इस बेवकूफ अवाम को संभालूं। तीसरे ने लिखा- सीधी बात नो बकवास।

ये भी पढ़ें:

बंदूक की नोंक पर लूट ले गए 4 किलो सोना और लाखों रुपए, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, देखें ये Video

बीवी ने घर का दरवाजा कर दिया बंद, खुलवाने के लिए पति को देने पड़े 500 रुपए, देखें ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।