1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदूक की नोंक पर लूट ले गए 4 किलो सोना और लाखों रुपए, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, देखें ये Video

बंदूक की नोंक पर लूट ले गए 4 किलो सोना और लाखों रुपए, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, देखें ये Video

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 24, 2023 02:08 pm IST,  Updated : Dec 24, 2023 02:08 pm IST

महाराष्ट्र के धाराशिव में बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लूट हुई। 4 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना।- India TV Hindi
CCTV में कैद हुई पूरी घटना। Image Source : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र के धाराशिव से बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। यहां ज्योति क्रांति बैंक में 4 बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर बैंक में रखा 4 किलो सोना और लाखों रुपए की लूट की। बदमाशों ने बैंक के कर्मचारियों को रस्सी से बांध दिया फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बैंककर्मियों से बदमाशों ने जमकर मारपीट भी की। 

CCTV में कैद हुई लूट की वारदात

इस घटना का पूरा वीडियो बैंक में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। CCTV में साफ तौर पर दिख रहा है कि चार लुटेरे ज्योति क्रांती मल्टी स्टेट बैंक में घुस रहे हैं। इसके बाद एक चोर अपने हाथ में बंदूक लेकर बैंक के कर्मचारियों को डरा रहा है और उनके साथ मारपीट कर उन्हें बांधते हुए नजर आ रहा है। इस बाद एक लुटेरा बंदूक की नोंक पर ऑफिस में काम कर रहे एक बैंक कर्मी को बाहर निकाल कर उसके साथ मारपीट कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

शरद पवार ने गौतम अडानी की तारीफों के बांधे पुल, INDI गठबंधन के नेता करते रह गए विरोध प्रदर्शन

मनोज जरांगे पाटिल फिर करेंगे आमरण अनशन, 20 जनवरी को मुंबई पहुंचेंगे मराठा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।