1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'खट्टी टॉफी' वाले बच्चे ने पकड़ी अनोखी जिद्द, Viral Video देख आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

'खट्टी टॉफी' वाले बच्चे ने पकड़ी अनोखी जिद्द, Viral Video देख आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 25, 2023 05:23 pm IST,  Updated : Dec 25, 2023 05:23 pm IST

सोशल मीडिया पर आपने 'खट्टी टॉफी' वाले बच्चे का वीडियो तो जरूर देखा होगा। यह बच्चा एक बार फिर सो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'खट्टी टॉफी' वाला बच्चा एक बार फिर वायरल- India TV Hindi
'खट्टी टॉफी' वाला बच्चा एक बार फिर वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एंटरटेनमेंट की एक अनोखी दुनिया है। यहां हर महीने कुछ ना कुछ वायरल होता है। अब जब वायरल वीडियोकी बात हो ही रही है तो फिर आपको 'मैंने खट्टी टॉफी खाई है' वाला वीडियो तो याद ही होगा। इसी बच्चे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। पहले की तरह ही यह वीडियो भी काफी मजेदार है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें ऐसा क्या खास है जो वीडियो वायरल हो गया।

बच्चे ने पकड़ी अनोखी जिद्द

'मैंने खट्टी टॉफी खाई है' डायलॉग की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुए बच्चे के अकसर सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। इसी बीच एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने मम्मी-पापा से अपनी शादी की बात कर रहा है। वीडियो में बच्चा कहता है,'पहले मेरी शादी करवा दो, मैं जवान हो गया। जब तुम गए थे तब मैंने तेल का भगौना उठाने की कोशिश कर रहा था, वह हल्का था तो मैंने उठा लिया।' इसके बाद वह बच्चा अपनी बॉडी दिखाते हुए नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

किस वीडियो से हुआ था वायरल?

इस बच्चे को लोग 'खट्टी टॉफी वाला बच्चा' के नाम से जानते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इस बच्चे की बहन टीचर से इसकी शिकायत करती है। उसी के जवाब में यह कहता है, 'मैंने खट्टी टॉफी खाई है, मैं कुछ भी कर सकता हूं।' इसके बाद वह ऐसे ही अनोखे जवाब देता है, जिस कारण वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

यहां देखें पहला वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

Video: नशे में धुत दूल्हे ने कर दी बड़ी गलती, लड़की ने सबके सामने जमकर बरसाए थप्पड़

इस तरह जादूगर आपको बनाते हैं बेवकूफ, Video देखने के बाद समझ जाएंगे पूरा खेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।