1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस तरह जादूगर आपको बनाते हैं बेवकूफ, Video देखने के बाद समझ जाएंगे पूरा खेल

इस तरह जादूगर आपको बनाते हैं बेवकूफ, Video देखने के बाद समझ जाएंगे पूरा खेल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 25, 2023 04:06 pm IST,  Updated : Dec 25, 2023 04:06 pm IST

अगर आप जादू देखना पसंद करते हैं तो फिर यह खबर बिल्कुल आपके काम की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जादू करके दिखाता है लेकिन उसका भाई तुरंत उसकी पोल खोलता हुआ नजर आता है।

जादूगर का खुल गया पोल- India TV Hindi
जादूगर का खुल गया पोल Image Source : SOCIAL MEDIA

बच्चा हो या फिर कोई बुढ़ा आदमी हो, हर किसी को जादू देखना पसंद होता है। यह एक ऐसी कला हो जिसमें महारथ हासिल करके आप भी दूसरों का दिल जीत सकते हैं। जादूगर जब भी कोई जादू दिखाता है तो इंसान के मन में एक सवाल और एक ख्याल दोनों साथ में ही आते हैं। इंसान के मन में सवाल यह आता है कि इसने यह किया कैसे? और ख्याल यह आता है कि काश मुझे भी ऐसा जादू करने आता। तो फिर चिंता करने की जरूरत नहीं है, खबर के आखिर तक जाते-जाते आपको अपने सवाल का जवाब भी मिल जाएगा और आप अपने ख्याल को भी पूरा कर सकते हैं।

जादूगर का खुल गया पोल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक शख्स जादू करते हुए नजर आ रहा है। लेकिन जैसे ही शख्स जादू दिखाता है, उसके पीछे बैठा उसका भाई, तुरंत उसकी पोल खोल देता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स के एक हाथ में फोन है और दूसरे हाथ में एक लाल रंग का कपड़ा, जिसे वो फोन के आर-पार करके दिखाता है। लेकिन अगले ही पल में उसके पीछे बैठा उसका भाई उसकी पोल खोल देता है और दिखा देता है कि यह कमाल हर कोई कर सकता है। शख्स पूरी वीडियो में अलग-अलग तरह के कई जादू दिखाता है और उसका भाई हर जादू की पोल खोल देता है। वीडियो देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि जादूगर कैसे आपको बेवकूफ बनाते हैं।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PicturesFoIder नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'भाई उसका सबसे बड़ा हेटर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस शख्स की तरह हमेशा हमारी जिंदगी में कोई रहता है। दूसरे यूजर ने लिखा- जब आपके पास ऐसे दोस्त हो तो आपको दुश्मन की क्या जरूरत।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

Video: क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने आए सैलानियों ने मचाया हुड़दंग, हरकतें देख पुलिस भी परेशान

करोड़ों में बिकती है बस चुटकी भर धूल, बेशकीमती इतनी की सिर्फ 3 देशों के पास ही मिलेगा इसका स्टॉक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।