1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महीने भर पत्नी ने अपने पति से चुराए पैसे, पोल खुलने पर कहा- 'ईमानदारी से चुराया है'

महीने भर पत्नी ने अपने पति से चुराए पैसे, पोल खुलने पर कहा- 'ईमानदारी से चुराया है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 22, 2023 06:36 pm IST,  Updated : Dec 22, 2023 06:36 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में पत्नी अपना वह गुल्लक खोलती है जिसमें उसने अपने पति से चुराए हुए पैसे रखे होते हैं। गुल्लक खुलने के बाद उसका पति भी हैरान हो जाता है।

पति के सामने पत्नी का खुल गया पोल- India TV Hindi
पति के सामने पत्नी का खुल गया पोल Image Source : SOCIAL MEDIA

पति और पत्नी का रिश्ता काफी अलग होता है। इस रिश्ते में लड़ाई और प्यार दोनों बराबर रहता है। हर घर में आप यह देख सकते हैं कि पति और पत्नी एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं। कोई किसी से कुछ छुपाता नहीं है। लेकिन एक मामले में पत्नियां अपने पतियों से सच नहीं बताती हैं। पत्नी ने अपने पति से चुराकर कितने पैसे अपने पास रखा है, यह बात वह अपने पति को कभी नहीं बताएगी। लेकिन एक महिला ऐसी है जिसका पोल खुल गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कहता है कि, 'इसकी (उसकी पत्नी) पूरे 1 महीने की चोरी निकलकर बाहर आ रही है।' इसके बाद उसकी पत्नी अपना गुल्लक खोलती है। गुल्लक से पैसा निकलता देख पति हैरान हो जाता है और कहता है, '100-200 के तो समझ में आते हैं लेकिन तुमने 500 के भी चुराए हैं।' इसके बाद उसकी पत्नी कहती है कि, 'ये मैंने ईमानदारी से चुराए हैं। अगर आपसे से मांगती तो आप दे देते?' वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @saurmisra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये चोरी बड़ी ईमानदारी से हुए जा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- गुल्लक में 500 के नोट। एक अन्य यूजर ने पूछा- यमराज आया नहीं क्या? क्या आपके घर में भी ऐसा किस्सा होता है? अगर हां, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

पेंशन की उम्र में युवाओं को टेंशन दे रहे दादाजी, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा खूब वायरल

भारत का ऐसा अनोखा मंदिर जहां होती है 'Royal Enfield' बाइक की पूजा, क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।