सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लोगों के डांस का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसे देखने के बाद लोग मोटिवेट हो सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको मोटिवेट कर सकता है।
Related Stories
वीडियो में क्या दिखा?
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति किसी जिम में बैठकर एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं दादाजी लुंगी पहनकर ही जिम में एक्सरसाइज कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
बता दें कि यह कोई पहला वीडियो नहीं है जिसमें दादाजी जिम में बॉडी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनके कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। इनके जितने भी वीडियो सोशल मीडिया पर आते हैं, सभी वायरल होते हैं। अन्य वीडियो की तरह यह वीडियो भी वायरल हो रहा है।
लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लुंगी सुपरमेसी। दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ज़रूर कोई दादी का चक्कर है। एक अन्य यूजर ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं।
ये भी पढ़ें-
पुराना वाटर डिस्पेंसर बेचने के लिए महिला ने ऑनलाइन डाला पोस्ट, कीमत ने लोगों को किया हैरान