क्या कभी कोई इंसान मगरमच्छ के मुंह से जिंदा बाहर निकलकर आ सकता है? सभी लोग यही बोलेंगे कि ये नामुमकिन है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये देखा जा रहा है कि एक इंसान मगरमच्छ के मुंह से जिंदा बाहर निकल रहा है। पर वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो आपको समझ में आएगा कि ये माजरा ही कुछ और ही है। इसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, वीडियो में दिखने वाला मगरमच्छ एक रोबोट मॉडल है। दिखने में तो ये असली जैसा लग रहा है लेकिन है नहीं। हासांकि इस वीडियो को देखर लोग यही समझ रहे हैं कि ये एक असली मगरमच्छ है।
Related Stories
रोबोट क्रोकोडाइल या असली मगरमच्छ
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में ‘रोबोट क्रोकोडाइल’ लिखा हुआ है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी बातें रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- नकली मगरमच्छ है क्योंकि उसके पास चबाने के लिए जबड़े नहीं हैं। दूसरे ने लिखा- ये क्रिएटिविटी और तकनीक का शानदार मेलजोल है। तीसरे ने लिखा- मगरमच्छ मरा हुआ है। चौथे यूजर ने लिखा- मगरमच्छ को मारकर बाहर निकाला गया है। जबकि कुछ लोग ये बता रहे हैं कि वह मगरमच्छ के ड्रेस में एक इंसान है।
ये भी पढ़ें:
खूबसूरत दिखने वाली महिला का मेकअप उतरते दिखा भयानक रूप, लोग बोले- मर्द जात के साथ इतना धोखा क्यों
Kiss करने से मना किया तो गुस्सा हो गई लड़की, बॉयफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, देखें ये Video