सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन अनगिनत वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में अधिकतर वीडियो आपको ऐसे मिलेंगे जिसमें लोग लड़ते हुए नजर आएंगे या फिर सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अजीब हरकत हुए लोगों का वीडियो देखने को मिलेगा। मगर कभी-कभी सोशल मीडिया पर किसी कॉलेज या फिर किसी फंक्शन का ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है जो लोगों का बहुत अच्छा मनोरंजन का साधन बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे।
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहा यह वीडियो TISF फ्रेशर सोशल मीट का है जिसमें कुछ लड़के स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। तभी अचानक एक लड़का, लड़की का रूप लेकर वहां डांस करने उनके बीच में पहुंचता है। स्टेज पर जैसे ही लड़के की एंट्री होती है वहां लोग तालियां और सीटी बजाने लगते हैं। वीडियो जितना मजेदार है उससे भी ज्यादा मजेदार उसकी एंडिंग है। वीडियो के आखिर में लड़के की विग गिर जाती है और वह शर्मा के भाग जाता है। इसके बाद बाकी लड़के 'हे प्रभु, हे हरिराम कृष्ण जगननाथम' मीम पर एक्ट करते हुए नजर आते हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @rightarmleftist नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में 'Bro got the moves' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार 300 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए 'Unexpected Ending' लिखा है।
ये भी पढ़ें-
पति के साथ सोनपुर मेला घूमने गई पत्नी अपने प्रेमी संग हुई फरार, शख्स ने बताया पूरा मामला
संपादक की पसंद