1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति के साथ सोनपुर मेला घूमने गई पत्नी अपने प्रेमी संग हुई फरार, शख्स ने बताया पूरा मामला

पति के साथ सोनपुर मेला घूमने गई पत्नी अपने प्रेमी संग हुई फरार, शख्स ने बताया पूरा मामला

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 27, 2023 10:59 am IST,  Updated : Dec 27, 2023 10:59 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बताता है कि वह अपनी पत्नी के साथ सोनपुर मेला घूमने गया था। वहीं से उसकी पत्नी एक लड़के के साथ भाग गई।

सोनपुर मेले से शख्स की पत्नी हुई फरार- India TV Hindi
सोनपुर मेले से शख्स की पत्नी हुई फरार Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। वायरल होने वाले इन वीडियो में ज्यादातर वीडियो हंसाने या फिर हैरान करने वाले होते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को बुरा लगता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपना दुख बता रहा है। आइए बताते हैं कि शख्स के साथ क्या हुआ?

वीडियो में शख्स ने बताई पूरी बात

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बताता है कि उसकी पत्नी मेले से भाग गई। शख्स कहता है, 'हम सोनपुर मेला घूमने गए थे, वहां से मेरी पत्नी भाग गई। मैं अपने परिवार के साथ मेला घूमने गया था।' शख्स से जब पूछा गया कि उसकी पत्नी किसके साथ चली गई है, तो इसके जवाब में वह आदमी बताता है कि, वह पहले से किसी लड़के से बात करती थी, उसी के साथ चली गई। शख्स ने वीडियो में यह भी बताया कि यह घटना 17 दिसंबर की है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- किस्मत वाला है, साथ रहती तो टपका देती। दूसरे यूजर ने लिखा- जो औरत अपने पति का नहीं हो सकती, वो किसी का भी नहीं हो सकती। तू दूसरा ढूंढ ले भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- कैसे-कैसे प्राणी रहते हैं इस नर्क लोक में।

ये भी पढ़ें-

'सुहागरात पर दूल्हे को आई शर्म, पड़ोसी के घर जा छिपा...', अखबार की इन खबरों की कटिंग सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

दीवार पर लेटकर धूप सेंक रही थी बाघिन, देखते ही लोग बने जानवर, बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने में वन विभाग के छूटे पसीने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।