1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपने Unique ड्रेस के कारण सोशल मीडिया पर छाया ब्राजील का यह फैन, लोग दे रहे अपना रिएक्शन

अपने Unique ड्रेस के कारण सोशल मीडिया पर छाया ब्राजील का यह फैन, लोग दे रहे अपना रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 25, 2023 08:32 pm IST,  Updated : Dec 25, 2023 08:32 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने सभी को कन्फ्यूज कर दिया है। वीडियो में नजर आने वाला शख्स एक स्टैच्यू जैसा नजर आ रहा है जिसने लोगों को भ्रमित कर दिया है। लेकिन आपको बता दें यह सारा कन्फ्यूजन उसकी ड्रेस की वजह से हो रही है।

ऐसा ड्रेस आपने कभी देखा है?- India TV Hindi
ऐसा ड्रेस आपने कभी देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में अलग-अलग तरह के कई स्पोर्ट्स खेले जाते हैं। अलग-अलग देशों में लोग अलग-अलग खेलों को देखना और खेलना पसंद करते हैं। कहीं क्रिकेट को लोग पसंद करते हैं तो कहीं लोग फुटबॉल के दीवाने होते हैं। खेल चाहे कोई सा भी हो, लोगों के बीच उसका क्रेज अलग ही लेवल पर होता है। हर मैच के दौरान स्टेडियम फैंस की भीड़ से खचा-खच भर जाता है। लेकिन लाखों की भीड़ के बीच 1 या 2 स्पोर्ट फैन ही ऐसे होते हैं जो अपने यूनिक स्टाइल की वजह से हाईलाइट हो पाते हैं। ऐसा ही एक यूनिक फैन ब्राजील में देखने को मिला। आइए बताते हैं कि इस फैन को हम अनोखा क्यों कह रहे हैं? 

क्यों खास है यह फुटबॉल का फैन?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप एक शख्स को देख सकते हैं जो अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचा है। उसको देखने के बाद एक पल के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे कि यह आदमी है या कोई स्टैच्यू है। बता दें कि इस फुटबॉल फैन ने अपने पूरे शरीर पर मिरर वाली ड्रेस पहन रखी है। इसी ड्रेस की वजह से यह आदमी कम और स्टैच्यू ज्यादा नजर आ रहा है। वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं।

लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि, ब्राजील के एक फैन ने पूरे शरीर पर मिरर ड्रेस पहना हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वास्तव में मुझे यह लुक पसंद आया। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा लगता है जैसे कंप्यूटर से तैयार किया गया हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह सबसे इंप्रेसिव क्रिएशन है जो मैंने अब तक देखा है।

यहां देखे वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

अपने पति पर भड़ास निकालने में फेल हुई पत्नी तो बनाया खतरनाक प्लान, आप भी हो जाएंगे हैरान

शादी का ऐसा Creative Proposal पहले कभी नहीं देखा होगा, Video ने लोगों का जीता दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।