1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शादी में आई भाभी ने धमाकेदार डांस से लूट ली सारी महफिल, परफॉरमेंस देख मेहमानों की पलक तक नहीं झपकी

Video: शादी में आई भाभी ने धमाकेदार डांस से लूट ली सारी महफिल, परफॉरमेंस देख मेहमानों की पलक तक नहीं झपकी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 26, 2023 11:40 am IST,  Updated : Dec 26, 2023 11:44 am IST

शादी के इस सीजन में भाभी ने अगर डांस न किया तो शादी की रंगत कम हो जाती है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की भरमार है जिसमें भाभी ने अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल लूट लिया हो।

शादी में झूमकर नाचते हुए दिखीं भाभी।- India TV Hindi
शादी में झूमकर नाचते हुए दिखीं भाभी। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर लोग अक्सर अपने डांस से तहलका मचाते रहते हैं। कई लोगों ने ऐसा कर के एक नए मुकाम को हासिल कर लिया है। आज सोशल मीडिया पर उन लोगों के करोड़ों फॉलोअर्स हैं। शादियों में डांस करने के भी वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। वीडियो में एक भाभी शादी समारोह में जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।  

खूबसूरती और डांस देख भाभी के दिवाने हुए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि भाभी शादी में जमकर डांस कर रही हैं। भाभी के डांस मूव्स कमाल के हैं जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। लोगों की नजरें भाभी के लचकते हुए कमर से हटने का नाम तक नहीं ले रही है। उनकी डांस स्टेप्स को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इधर, कमेंट सेक्शन में कई लोग भाभी की खूबसूरती पर लट्टू हो गए है। लोग कमेंट कर भाभी की खूबसूरती की तारीफ करते थक नहीं रहे। 

वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 1 लाख लोगों ने देखा और 2 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सभी गेस्ट का ध्यान भाभी ने अपनी तरफ कर लिया है, अब लोग खाना भूल जाएंगे। दूसरे ने लिखा- ऐसी भाभी आज तक नहीं देखी और ना ही ऐसा डांस।

ये भी पढ़ें:

Video: विमल गुटखा नहीं मिला तो दुकानदार से हो गई मारपीट, झगड़े में शामिल हुए दोनों तरफ के परिवार, जमकर चले लात-घूंसे

दुनिया की सबसे महंगी Cigarettes, कीमत जानकर फुंक जाएगा आपका कलेजा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।