1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हिम्मत हो तो ऐसी! सोशल मीडिया पर शख्स ने Anand Mahindra से मांग लिए 1 लाख रुपये, देखें क्या मिला जवाब

हिम्मत हो तो ऐसी! सोशल मीडिया पर शख्स ने Anand Mahindra से मांग लिए 1 लाख रुपये, देखें क्या मिला जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 27, 2023 11:30 am IST,  Updated : Dec 27, 2023 11:30 am IST

सोशल मीडिया पर एक शख्स का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। वायरल इसलिए हो रहा है क्योंकि उसने आनंद महिंद्रा से बिना कुछ सोचे-समझे सीधे 1 लाख रुपये मांग लिए। इस पर आनंद महंद्रा ने अपना जवाब भी दिया है।

शख्स ने आनंद महिंद्रा से मांगे 1 लाख रुपये- India TV Hindi
शख्स ने आनंद महिंद्रा से मांगे 1 लाख रुपये Image Source : SOCIAL MEDIA

आनंद महिंद्रा को तो आप जानते ही होंगे। जी हां, हम 'महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप' के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की ही बात कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे समय-समय पर ऐसे पोस्ट या फिर वीडियो शेयर करते रहते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। मगर इस बार एक शख्स ने कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसने आनंद महिंद्रा का ध्यान खींच लिया। अब सोशल मीडिया पर यह ट्वीट और आनंद महिंद्रा का जवाब, दोनों ही वायरल हो रहे हैं।

शख्स ने क्यों मांगे 1 लाख रुपये

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @R41534672 नाम के अकाउंट से एक शख्स ने आनंद महिंद्रा के किसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सर मुझे 1 लाख रुपये चाहिए महिंद्रा का शेयर खरीदने के लिए।' शख्स के इस पोस्ट ने आनंद महिंद्रा का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया और उन्होंने भी इस पर मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'क्या आईडिया है सर जी। आपकी हिम्मत के लिए तालियां। पूछने में क्या जाता है?'

यहां पढ़ें वायरल पोस्ट

लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

बता दें कि खबर लिखे जाने तक आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट को 1 लाख 29 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या पता सामने वाला किसी दिन मूड में हो और मान ही जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- सर वो आपके पैसे को अपने द्वारा रूट करना चाहता है। आपका पैसा आप ही को देने की बात कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वैसे शेयर खरीदने के लिए कितना पैसा चाहिए होता है?

ये भी पढ़ें-

पति के साथ सोनपुर मेला घूमने गई पत्नी अपने प्रेमी संग हुई फरार, शख्स ने बताया पूरा मामला

'सुहागरात पर दूल्हे को आई शर्म, पड़ोसी के घर जा छिपा...', अखबार की इन खबरों की कटिंग सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।