आज कल शादियों का ट्रेंड बदल सा गया है। अब शादियों में जब तक दूल्हा-दुल्हन डांस न करें तब तक तो शादी अधूरी सी लगती है। जब दुल्हन डांस करती है तब सबकी नजरें दूल्हे के रिएक्शन पर टिकी होती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और दुल्हन के डांस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई लोग दूल्हे के रिएक्शन को देखकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने कहा कि दूल्हा शर्म से लाल हो गया है तो किसी ने कहा कि दूल्हे का ब्लश करना देखने लायक है।
Related Stories
दुल्हन के झन्नाटेदार डांस देख हर कोई हार बैठा अपना दिल
वायरल हो रहा ये इंस्टाग्राम पर @_wedding_tales_nepal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चल रहा कि ये वीडियो नेपाल का है। दुल्हन ने बेहद ही खूबसूरत सा लहंगा पहना है। इसके साथ ही वह रावन फिल्म के गाने 'छम्मक छल्लो' गाने पर डांस कर रही है। वीडियो में दुल्हन बिल्कुल करीना कपूर की तरह डांस कर रही है। उसने करीना के हर स्टेप्स को एकदम खूबसूरती के साथ फॉलो किया है। दुल्हन बेहतरीन मूव्स के साथ बेजोड़ डांस कर रही है। वहीं, दूल्हा ठीक उसके पीछे खड़ा होकर डांस को देख रहा है और ब्लश कर रहा है।
लोग कमेंट में कपल की कर रहे तारीफ
इसके बाद वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा अपना फोन निकाल कर एक महिला को देता है। फिर वह दुल्हन के साथ डांस करने लगता है। महिला दूल्हा-दुल्हन के डांस का वीडियो रिकॉर्ड करने लगती है। शादी में आए मेहमान कपल के डांस को देखकर हूटिंग करने लगते हैं। दुल्हन पूरी तरह से अपने इस खास पल का आनंद लेते हुए नजर आ रही है। वीडियो में कमेंट सेक्शन में लोगों के कमेंट्स से पता चल रहा है कि दूल्हा नेपाल में पुलिस इंस्पेक्टर है और उसका नाम किरन थापा रावत है। जबकि दुल्हन एक डॉक्टर है और उसका नाम कृति महतो है। लोग कमेंट कर इस कपल पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
जयपुर में गिर रही बर्फ, AI की इन तस्वीरों को देख लोगों का दिल हुआ खुश