1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भईया खेलता और घूमता रहता है, जब छोटे भाई ने अपने मास्टर से बड़े भाई की शिकायत की, देखें ये प्यारा Video

भईया खेलता और घूमता रहता है, जब छोटे भाई ने अपने मास्टर से बड़े भाई की शिकायत की, देखें ये प्यारा Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 31, 2023 04:49 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 04:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने बड़े भाई की शिकायत अपने मास्टर जी करता है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

छोटे बच्चे की मासूमियत पर कोई भी फिदा हो जाएगा।- India TV Hindi
छोटे बच्चे की मासूमियत पर कोई भी फिदा हो जाएगा। Image Source : SOCIAL MEDIA

बच्चे मन के सच्चे होते हैं। वे कभी भी झूठ नहीं बोलते। उन्हें दुनिया में किसी से मतलब नहीं होता है। वे अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं। हाल में एक छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जिसमें वह अपने बड़े भाई की शिकायत अपने टीचर से कर रहा है। छोटे भाई की मासूमियत देख हर कोई अपना दिल हार बैठेगा। छोटा भाई मास्टर साहब से शिकायत करते हुए बता रहा है कि उसका बड़ा भाई सिर्फ खेलता और घूमते रहता है और वह पढ़ाई नहीं करता।

टीचर से छोटे भाई ने बड़े भाई की शिकायत की

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब टीचर छोटे भाई को खड़ा कर के पूछते हैं कि तुम्हारे ये बड़े भईया पढ़ाई क्यों नहीं करते हैं। इसके जवाब में छोटा भाई मास्टर साहब से कहता है कि ये फुटबॉल खेलते रहते हैं। जब मास्टर साहब बोलते हैं कि तुम झूठ बोल रहे हो तो वह बच्चा बोलता है कि नहीं मैं सच कह रहा हूं। इसके अलावा बच्चा कहता है कि उसका बड़ा भाई घूमते भी रहता है। फिर मास्टर साहब बच्चे का मजा लेते हुए उससे पूछते हैं कि तुम क्या करते हो? इसके जवाब में बच्चा बताता है कि वह घर पर रहकर रात में पढ़ाई करता है और वह तान्या दीदी के साथ पढ़ता है। फिर मास्टर साहब बोलते हैं कि ठीक है बैठ जाओ।

वीडियो ने सबका दिल मोह लिया

बच्चे की मासूमियत देख हर किसी का दिल पिघल गया। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वही, कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और बच्चे को चालाक बताया। कुछ लोगों ने ये बताने की कोशिश की है कि ये वीडियो कहां का है। अधिकतर लोगों ने इसे बुंदेलखंड के साइड का बताया। 

ये भी पढ़ें:

"शर्म करो..." बाइक पर पीछे बैठ लोगों को फ्लाइंग किस दे रहीं थी भाभी, Video देख भड़क गए लोग

Video: ट्रैक्टर को बना दिया मालगाड़ी, सड़क पर इस नजारे को देखते ही लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।