1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Google का डूडल, कुछ इस अंदाज में गूगल ने 2023 को कहा अलविदा

Google का डूडल, कुछ इस अंदाज में गूगल ने 2023 को कहा अलविदा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 31, 2023 06:59 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 06:59 pm IST

Google साल के अंतिम दिन को कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर गूगल ने खास अंदाज में डूडल बनाया है। आप भी अपने डिवाइस पर गूगल सर्च इंजन को देखिए। यहां पर आज आपको गूगल कुछ अलग अंदाज में दिखेगा।

Google Doodle- India TV Hindi
Google Doodle Image Source : GOOGLE

New Year 2024: कोई भी इवेंट हो, त्योहार हो या किसी बड़े शख़्सियत का जन्मदिन गूगल हमेशा अपनी क्रिएटिविटि से अलग अंदाज में सेलिब्रेट करता है। 31 दिसंबर 2023 इस साल का अंतिम दिन है और इस मौके पर भी Google ने खास अंदाज में 2023 को टाटा, बाय-बाय कहा। गूगल ने इस दिन के लिए भी एक डूडल तैयार किया है। अगर आप अपने कंप्यूटर पर गूगल सर्च इंजन का स्क्रीन देखेंगे तो आज गूगल कुछ अलग ही दिख रहा होगा। गूगल ने इसे New Year's Eve नाम दिया है।

Google Doodle
Image Source : GOOGLEGoogle Doodle

2023 के अंतिम दिन को इस तरह गूगल ने अलविदा कहा

गूगल द्वारा बनाए गए इस डूडल को अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको 2023 Google के ठीक ऊपर लिखा हुआ दिखेगा। इसमें O लेटर की जगह मुस्कुराता हुआ Emoji लगाया गया है। साथ ही पूरे डूडल को सेलिब्रेशन वाला लुक दिया गया है। इसके अलावा जब आप इस डूडल पर क्लिक करेंगे तो आपको स्क्रीन पर तुरंत ही New Year's Eve 2023 का पेज दिखेगा। साथ ही नए साल का स्वागत करते हुए बहुत सारी तस्वीरें आपको दिखेंगी। 

New Year's Eve 2023
Image Source : GOOGLENew Year's Eve 2023

2024 के स्वागत के लिए तैयार है ये दुनिया

बता दें कि आज नए साल के स्वागत में पूरी दुनिया तैयारी कर चुकी है। सभी लोगों के कुछ न कुछ प्लान्स बने हुए हैं। कोई इस दिन को अपने दोस्तों के साथ तो कोई अपने परिवार के साथ मना रहा है। बस इंतजार है तो रात के 12 बजने का। आज बड़े-बड़े शहरों में शानदार पार्टियों का आयोजन किया जाएगा। क्लब्स और डांस बार खचाखच भरे हुए नजर आएंगे। हर लम्हे को लोग अपने कैमरे में कैद करेंगे ताकि सोशल मीडिया पर वह इस नए दिन पर उन्होंने क्या किया ये बता सकें। वैसे आज आपका क्या प्लान है, हमें कमेंट कर जरूर बताइएगा।

ये भी पढ़ें:

Magic Moments दुनिया की बेस्ट वोदका, जिसकी शुरुआत UP के इस गांव से हुई

"शर्म करो..." बाइक पर पीछे बैठ लोगों को फ्लाइंग किस दे रहीं थी भाभी, Video देख भड़क गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।