1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर शख्स ने लगाया ढोल का तड़का, Video ने लोगों का जीता दिल

'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर शख्स ने लगाया ढोल का तड़का, Video ने लोगों का जीता दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 05, 2024 01:29 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 01:29 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में आप एक शख्स को टिप-टिप बरसा पानी गाने को गाते हुए देख सकते हैं। मगर शख्स का अंदाज थोड़ा अलग है, जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

ढोल की थाप पर शख्स ने गाया टिप-टिप बरसा पानी- India TV Hindi
ढोल की थाप पर शख्स ने गाया टिप-टिप बरसा पानी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कब क्या वायरल हो जाए इसका अंदाजा तो शायद सोशल मीडिया खुद नहीं लगा सकता है। हर दिन सोशल मीडिया पर आप दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई वीडियो देखते होंगे। कुछ वीडियो में लोग गिटार बजाकर गाना गाते हुए दिखाई देते हैं। जो लोग अच्छा गाते हैं उन्हें जनता का प्यार भी मिलता है। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी नजर आ रहा है। बस फर्क ये है कि यह वीडियो किसी दिल्ली मेट्रो का नहीं है बल्कि किसी पार्टी का है।

नए अंदाज में टिप-टिप बरसा पानी

आप सभी ने 'टिप-टिप बरस पानी' गाने को तो सुना ही होगा। मोहरा फिल्म का यह गाना इतना फेमस है कि आज भी शादी और पार्टियों में जैसे ही यह गाना बजता है, लोग खुद को रोक नहीं पाते हैं और डांस करने के लिए स्टेज पर पहुंच जाते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में यही गाना एक नए अंदाज में सुनने को मिला है। शख्स ने ढोल की थाप पर यह गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि ये वीडियो कहां का है, मगर लोगों के कमेंट्स के मुताबिक यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। अगर यह वीडियो वाकई पाकिस्तान का है तो आप समझ ही सकते हैं कि यह गाना कितना ज्यादा फेमस है।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @asimburney नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक 1 लाख 98 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मजा आ गया। दूसरे यूजर ने पूछा- ये महफिल कहां सजती है? तो इस सवाल का जवाब देते हुए एक शख्स ने बताया कि यह पाकिस्तान की वेडिंग सेरेमनी का है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं इस वर्जन को सुनना ज्यादा पसंद करूंगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

मां की बहादुरी को सलाम, अवारा कुत्ते से अपने बच्चे को बचाने के लिए इस तरह किया संघर्ष, देखें खौफनाक Video

Viral Video: इस जादुई बाल्टी में समा जाते हैं पूरे किचन के बर्तन, पुराने जमाने में इसका होता था खूब इस्तेमाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।