1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पटरी पर शख्स पहन रहा था जूता तभी आ गई ट्रेन, देखे ये खौफनाक वीडियो

पटरी पर शख्स पहन रहा था जूता तभी आ गई ट्रेन, देखे ये खौफनाक वीडियो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 21, 2023 05:47 pm IST,  Updated : Sep 21, 2023 05:47 pm IST

वायरल वीडियो में एक शख्स अपने जूते के लिए जान को खतरे में डालते हुए दिखाई हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने रिएक्शन।

शख्स की बेवकूफी से खतरे में पड़ी उसकी जान- India TV Hindi
शख्स की बेवकूफी से खतरे में पड़ी उसकी जान Image Source : TWITTER

जिंदगी कितनी अनमोल होती है, यह बात हर किसी को पता है। दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं होगा जिसे अपनी जान से प्यार ना हो। अगर आपसे पूछा जाए कि आपके जान की कीमत कितनी है, तो शायद आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। मगर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपने जूते के लिए अपनी जान को खतरे में डाल दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

जूते के लिए जान का खतरा

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद के बाद आप भी कहेंगे कि इतना बेवकूफ इंसान नहीं देखा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रेलवे ट्रेक की रेलिंग कूद कर उसे पार कर रहा है। इस इंसान की पहली गलती तो यही है कि यही है कि वह रेलवे ट्रैक को सीढ़ियों से पार नहीं कर रहा है। इसके बाद आप देखेंगे कि जब वह शख्स ट्रैक के बीच में आ जाता है, तब उसके पैस से जूता निकल जाता है। इसके बाद वह आदमी अपना जूता पहनने के लिए फिर से वापस जाता है और जूता पहनता है। इसके बाद तो उस इंसान ने बेवकूफी की सारी हदे पार कर दी। ट्रैक पर आती हुई ट्रेन को देखने के बाद भी वह पटरी को ऐसे पार करता है जैसे वह पार्क में टहलने आया है। आखिरी पल में एक कर्मचारी उसे प्लेटफॉर्म पर खींचता है और उसकी जान बच जाती है। शख्स को ऐसा करते देख उस कर्मचारी को गुस्सा आता है और वह उसे एक थप्पड़ मारता है।

यहां देखे वायरल वीडियो

वीडियो हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @idiotsInCamera नाम के पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 109.3K लोगों ने देख लिया है। इसे देखने के बाद एक बंदे ने लिखा- इसे ऐसे ही थप्पड़ पड़ना चाहिए। मुझे खुशी है कि कि इसे बचाने के लिए किसी ने अपनी जान को खतरे में नहीं डाला।

ये भी पढ़ें-

आप कभी मत करना ऐसा प्रैंक, वरना आपकी भी हो सकती है ऐसी पिटाई, देखिए वायरल वीडियो

शादी का सबसे अनोखा थीम, दूल्हा-दुल्हन ने अपने कॉस्टयूम में आग लगाकर की एंट्री, देखने वाले हुए हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।