1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Delhi Metro में यात्रा करता दिखा कबूतर, लोगों के साथ सीट पर आराम से बैठ करता रहा सफर

Delhi Metro में यात्रा करता दिखा कबूतर, लोगों के साथ सीट पर आराम से बैठ करता रहा सफर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 01, 2024 12:07 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 12:07 pm IST

दिल्ली मेट्रो में एक कबूतर सीट पर बैठकर सफर करते हुए नजर आया। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मेट्रो में सफर करते दिखा कबूतर- India TV Hindi
मेट्रो में सफर करते दिखा कबूतर Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली मेट्रो में एक से एक नजारे देखने को मिलते हैं। कभी कोई मेकअप करते तो कभी कोई रील बनाते और लड़ाई-झगड़ा करते लोग तो हर कभी दिख जाते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार दिल्ली मेट्रो में जो कुछ भी देखने को मिला वह हैरान कर देने वाला था। जी हां, ऐसा वीडियो आज तक दिल्ली मेट्रो से सामने नहीं आया था। दरअसल, दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे एक कबूतर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह इंसानों के साथ मेट्रो के सफर का लुत्फ उठा रहा है।

मेट्रो में सफर करते दिखा कबूतर

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो के एक कोच में एक कबूतर सीट पर बैठकर यात्रा कर रहा है। उसके आस-पास लोग भी बैठे हुए हैं और वे भी सफर कर रहे हैं। कबूतर भी उनके साथ मेट्रो में सफर कर रहा है। आस-पास लोगों के होने के बावजूद भी कबूतर आराम से बैठा हुआ है। ना वह किसी को तंग कर रहा और ना ही लोग उसे छेड़ रहे। ऐसा लग रहा मानो वह भी इंसानों की तरह मेट्रो की टिकट लेकर यात्रा कर रहा है और लोग भी उसे अपना समझ रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर दी अपनी प्रतिक्रिया

इस खूबसूरत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @delhi.connection नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे देख लोग कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा - टोकन उसने भी लिया है। दूसरे ने लिखा - बहुत ही प्यारा वीडियो। तीसरे ने लिखा - बेचारा डर रहा होगा।

ये भी पढ़ें:

भ्रम में मत रहिए! Zero watt का Bulb फूंकता है इतनी बिजली, फिर भी नाम जीरो वॉट क्यों

बकरियों को खाने में काजू खिलाता दिखा शख्स, Video देख लोगों ने बताया अंबानी से भी अमीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।