जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियाँ आती हैं, जिनसे हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल जाता है। उस दिन के बाद से हम पहले की तरह नहीं रह पाते। ऐसे अनुभव हमेशा दुख देते हैं। लोगों के धैर्य और साहस की हर घड़ी परीक्षा लेते हैं। लेकिन जब हिम्मत और हौसला साथ हो तो लोग बड़ी से भी बड़ी मुसीबतों को ठेंगा दिखा जीवन में आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे ही एक प्रेरणादायक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उस शख्स से बेहद ही प्रभावित हुए।
दूसरों के लिए मिसाल कायम कर रहा युवक
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने कटे हुए हाथ के बावजूद मजदूरी कर अपने जीवन यापन का काम कर रहा है। इतनी तमाम मुश्किलों के बावजूद भी शख्स के चेहरे पर एक मुस्कान है और वह पूरे जोश के साथ केवल एक हाथ के सहारे बाल्टी भर-भर के सीमेंट और गिट्टी का घोल ले जाते दिख रहा है। यह युवक अपने कटे हुए हाथ के बावजूद मजदूरी करके दूसरों के लिए भी एक मिसाल कायम कर रहा है। वायरल वीडियो में दिखने वाला यह युवक उन लोगों के लिए सबक है, जो छोटी-छोटी परेशानियों से हार मान लेते हैं और अक्सर अपनी जिंदगी से शिकायत करते रहते हैं।
लोगों ने की युवक की जिंदादिली और हिम्मत की तारीफ
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई इस युवक की जिंदादिली और हिम्मत की तारीफ कर रहा है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी विपरीत हों, अगर हममें जुनून और मेहनत करने की इच्छा है, तो कोई भी बाधा हमें रोक नहीं सकती।" दूसरे ने लिखा, "समाज में कई बार लोग शारीरिक अक्षमता को कमजोरी मान लेते हैं, लेकिन यह युवक साबित करता है कि असली ताकत शरीर में नहीं, बल्कि मन और आत्मा में होती है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: