1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोरियन लड़की की शादी में अफ्रीकन सहेली ने हिंदी गाने पर लगाए देसी ठुमके, Video हुआ वायरल

कोरियन लड़की की शादी में अफ्रीकन सहेली ने हिंदी गाने पर लगाए देसी ठुमके, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 03, 2024 06:10 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 06:10 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कोरियन लड़की की शादी में अफ्रीकी महिला हिंदी गाने पर देसी ठुमके लगा रही है।

डांस करती हुई महिला- India TV Hindi
डांस करती हुई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर भारतीय शादियों के कई वीडियो देखें होंगे। इन वीडियोज़ में दुल्हन की दोस्तों के डांस करते हुए भी देखा जाता है। ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोरियन लड़की की शादी पर उसकी अफ्रीकन सहेली ने जैसे डांस किया, वह देख हर कोई हैरान रह गया। दुल्हन की सहेली का यह Video सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

हिंदी गाने पर डांस करती लड़की का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो के वायरल होने का सबसे बड़ा कारण जो था, वह ये था कि कोरियन लड़की की शादी में उसकी अफ्रीकन दोस्त हिंदी गाने पर डांस कर रही थी। महिला गाने पर बिल्कुल देसी अंदाज में ठुमके लगा रही है। उसे देख ऐसा लग रहा मानो कोई अपने ही देश की लड़की डांस कर है। महिला ने गाने पर अपने हर एक स्टेप्स को बिल्कुल वैसा ही रखा है जैसे एक इंडियन गर्ल इस गाने पर डांस कर सकती थी।

वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार

वीडियो को अफ्रीकन लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और उसने कैप्शन में अपने डांस के लिए हिंदी गाने को चुनने के पीछे कारण भी बताया। महिला ने बताया कि उसने अपने डांस के लिए हिंदी गाने को इसलिए चुना क्यों कि यह म्यूजिक उसे कॉन्फिडेंस देता है। वीडियो पर हजारों लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर भारतीयों के हैं। कमेंट सेक्शन में लोग महिला के डांस और उसकी देसी आउटफिट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।   

ये भी पढ़ें:

शाबाश बेटा! एक ही साइकिल पर दो बच्चों ने किया ताबड़तोड़ स्टंट, Video देख लोगों ने ओलंपिक में भेजने की दी सलाह

Video: नशे में कार की खिड़की से लटककर युवक ने चलाई कार, देखते ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।