1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रिल्स बनाने का भूत था सवार, पुलिस ने युवाओं को सिखाया सबक

रिल्स बनाने का भूत था सवार, पुलिस ने युवाओं को सिखाया सबक

 Published : Oct 27, 2022 04:27 pm IST,  Updated : Oct 27, 2022 04:27 pm IST

इस वीडियो के वायरल होने पर अहमदाबाद पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए लड़को सबक सिखाया। अहमदाबाद पुलिस ने अब अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हैशटैग #AhmedabadPolice के साथ घटना का एक वीडियो पोस्ट किया है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया पर हिट होने के लिए युवा कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे तो इस तरह के वीडिया देखा होगा कि युवा कैसे-कैसे वीडियो बनाते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिसमें सिर्फ खतरा होता है। अगर जरा सी भी चुक हुई तो जान भी जा सकती है। आज आपको एक ऐसी ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें सारे नियम-कानून को ताख पर रख दिया गया है और वीडियो बना रहे हैं। 

चलती गाड़ी पर जला रहे थे पटाखे

दीपावली के दिन से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था। अहमदाबाद पुलिस ने वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के अपनी चलती कार पर पटाखे फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन भी किया। वीडियो में जो वाहन दिखाई दे रहा है वो स्कॉर्पियो है। इस गाड़ी के ऊपर लड़के चढ़कर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग गाड़ी के बोनट पर बैठे हुए हैं और हाथों में डंडे लिए शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। 

पुलिस ने ली एक्शन 
इस वीडियो के वायरल होने पर अहमदाबाद पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए लड़को सबक सिखाया। अहमदाबाद पुलिस ने अब अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हैशटैग #AhmedabadPolice के साथ घटना का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को ट्विटर पर सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर अपलोड की गई थी। अब तक इस वीडियो को एक लाख 53 हजार बार देखा जा चुका है। वही कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। 

रिल्स बनाने का भूत संवार 
एक यूजर ने लिखा कि पुलिस को इस काम के लिए बहुत सारी बधाई। उसने आगे लिखा कि सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह के वीडियो युवाओं द्वारा शूट किया जाता है। लड़को में रिल्स बनाने का भूत संवार हो गया है। अहमदाबाद पुलिस ने सही काम किया है। वही दूसरे यूजर ने लिखा कि आमतौर पर इस इलाकें में बदमाश काफी होते हैं। सुरक्षा के नजर से पुलिस ने बेहतरीन काम किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।