1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जूतों की माला पहनाई, फिर महिला ने पिलाया पेशाब; VIDEO वायरल

युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जूतों की माला पहनाई, फिर महिला ने पिलाया पेशाब; VIDEO वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 17, 2026 01:14 pm IST,  Updated : May 17, 2026 01:19 pm IST

एक युवक को उसके रिश्तेदार बंधक बनाकर गांव ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जूतों की माला पहनाई गई और फिर पेशाब तक पिलाया गया।

युवक के साथ शर्मसार करने वाली घटना हुई।- India TV Hindi
युवक के साथ शर्मसार करने वाली घटना हुई। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के अजमेर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गेगल थाना क्षेत्र के गगवाना में काम कर रहे एक युवक का उसी के रिश्तेदारों ने बंधक बना लिया और अपने गांव ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जूतों की माला पहनाई गई और अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उसे पेशाब तक पिलाया गया।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद युवक के परिजन गेगल थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। अजमेर के निकट कुचील निवासी जीतू नाथ गगवाना में एक ठेकेदार के यहां लकड़ी काटने का काम कर रहा था। शनिवार सुबह एक पिक अप में कुछ लोग आए और जीतू नाथ के साथ मारपीट करने लगे और उसे जबरन बंधक बनाकर अपने साथ बीर गांव ले गए, वे उन्होंने जीतू को जूतों की माला पहनाई, मारपीट की और पेशाब पिलाया।

युवक को जबरन उठाकर ले गए आरोपी

युवक के परिजन के अनुसार, एक युवती की शादी बीर गांव में महेंद्र नाम के युवक से हुई थी, जिससे उसका तलाक हो गया था। तलाक के बाद युवती अपने घर अरड़का गांव में रह रही थी। कुछ माह पहले जीतू से उस युवती ने शादी कर ली। इस पर युवती के पहले के ससुराल वालों ने मामला जाति के फैसले के तहत नहीं निपटने का आरोप लगाया। इसी को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। इसी ववाद के चलते जीतू को जबरन उठाकर आरोपी ले गए और उसके साथ अमानवीय कृत्य किया। पुलिस ने जीतू के परिजन की सूचना पर मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, जीतू को आरोपियों के चुंगल से मुक्त करा लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

(रिपोर्ट- राजकुमार वर्मा)

ये भी पढ़ें-

बड़ी बहन के बाद छोटी के साथ हुई घिनौनी हरकत, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 बहनों ने दी जान

"पूरे देश में चलेगा बुलडोजर", बंगाल में हुई कार्रवाई पर दिलीप घोष का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।