1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमरजीत जाकर को मिला सोनू सूद से ऑफर, इस फिल्म से करेंगे करियर की शुरुआत

अमरजीत जाकर को मिला सोनू सूद से ऑफर, इस फिल्म से करेंगे करियर की शुरुआत

 Published : Feb 23, 2023 01:43 pm IST,  Updated : Feb 23, 2023 03:08 pm IST

अमरजीत ने खुद दावा किया है कि उन्हें बॉलीवुड से सोनू सूद ने एक फिल्म में गाने का ऑफर दिया है। आपको बता दें कि अमरजीत अपनी गायकी से सोशल मीडिया पर लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। अमरजीत ने ऐसा माहौल बना दिया है कि आज बॉलीवुड खुद चलकर आया है।

Viral singer Amarjeet got a chance to sing in the film- India TV Hindi
वायरल सिंगर अमरजीत को फिल्म में गाने का मौका मिला Image Source : SOCIAL MEDIA

अमरजीत जाकर पिछले तीन-चार दिनों से इस नाम की काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है। जिधर देखो उधर इस लड़के के गाने सुने जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया के जरिए अमरजीत को नई उड़ान मिली चुकी है। अमरजीत ने खुद दावा किया है कि उन्हें बॉलीवुड से सोनू सूद ने एक फिल्म में गाने का ऑफर दिया है। आपको बता दें कि अमरजीत अपनी गायकी से सोशल मीडिया पर लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। अमरजीत ने ऐसा माहौल बना दिया है कि आज बॉलीवुड खुद चलकर आया है। 

सोनू सूद ने दिया मौका

इंटरनेट पर एक वीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद अमरजीत जाकर कह रहे हैं कि उन्हें हिंदी फिल्म में गाने का मौका मिला है। इस संबंध में अमरजीत बताते हैं कि वो मुंबई जा रहे हैं। आगे वो बताते हैं कि 27 और 28 को मुंबई में रहेंगे। अमरजीत को सोनू सूद अपनी आने वाली फिल्म 'फतेह' में गाने का मौका दे रहे हैं। 27 सेकेंड की क्लिप में अमरजीत गाने के बारे में बता रहे हैं। 

पिता चलाते हैं सैलून
आपको बता दें कि अमरजीत मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। वह अभी बीए फर्स्ट ईयर में है। आपको बता दें कि अमरजीत के पिता सैलून चलाते हैं। अमरजीत शुरू से ही सिंगिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हम बड़े घरों में गाने गाते थे, जिसके बदले हमें कुछ पैसे मिलते थे। अब अमरजीत को नई उड़ान मिली है। इसके जरिए अब अपने टैलेंट को पूरी दुनिया के सामने लाएंगे। इसके साथ ही सुनिए अमरजीत के कुछ गाने जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।