1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. करवा चौथ पर चाहिए थी छुट्टी, शख्स ने लिखा ऐसा मजेदार लेटर, तुरंत हो गया वायरल

करवा चौथ पर चाहिए थी छुट्टी, शख्स ने लिखा ऐसा मजेदार लेटर, तुरंत हो गया वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 02, 2023 09:24 am IST,  Updated : Nov 02, 2023 10:05 am IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में स्वास्थ्य विभाग एक कर्मचारी ने करवा चौथ पर पत्नी की सेवा और लंबी आयु के लिए व्रत रखने को लेकर अनोखे अंदाज में छुट्टी के लिए आवेद दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे लेकर अधिकारी ने नाराजगी जताई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

देशभर में 1 नवंबर को धूमधाम से करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक बिना पानी और खाने के उपवास करती हैं। वैसे तो मान्यता यह है कि पत्नियां यह व्रत अपने पति के लिए करती हैं, लेकिन आज के समय में कई ऐसे पति भी हैं, जो अपनी पत्नी के साथ मिलकर करवा चौथ का उपवास करते हैं। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया है। अमरोहा में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने करवा चौथ पर पत्नी की सेवा और लंबी आयु के लिए व्रत रखने को लेकर अनोखे अंदाज में छुट्टी के लिए आवेद दिया। 

एक दिन की मांगी छुट्टी

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने करवा चौथ पर्व का हवाला देते हुए पत्नी की सेवा करने के नाम पर एक दिन के लिए आचानक छुट्टी मांगी। अवकाश संबंधी यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अमरोहा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कनिष्ट सहायक पद पर तैनात राजकुमार ने CMO के नाम छुट्टी के लिए लेटर लिखा था। 

"पत्नी की सेवा करनी है"

राजकुमार ने लेटर में लिखा, "करवा चौथ पर प्रात:काल से उन्हें अपनी पत्नी की सेवा करनी है, जिससे घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। उस महान धर्मपत्नी की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखना है। प्रार्थी 1 नवंबर को कार्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ है। अतः प्रार्थी को आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।" राजकुमार का यह लेटर उनके ही किसी साथी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटर
Image Source : INDIATVसोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटर

मांगा गया स्पष्टीकरण 

मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने कर्मचारी को जवाब तलब किया है। राजकुमार CMO कार्यालय में कनिष्ठ सहायक हैं। राजकुमार सोमवार को सीएमओ के नाम यह पत्र लिखा था। हालांकि, स्वास्थ्य कर्मचारी राजकुमार को अवकाश तो नहीं मिला। उनके इस तरीके के पत्र से अधिकारी जरूर नाराज हो गए। सीएमओ ने राजकुमार के इस प्रार्थना पत्र को तवज्जो ना देते हुए किए गए इस कृत्य पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।

- राजीव शर्मा की रिपोर्ट

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने 5 तो आरएलपी ने 11 प्रत्याशियों की नई लिस्ट की जारी

पैरेंट्स रात में टहलने के लिए निकले, इधर IIT दिल्ली के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 250 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद, जांच में चौंकाने वाले हुए खुलासे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।