1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोने से भी खरा गार्ड साहब का दिल! ट्रेन खुल चुकी थी, पीछे छूटे बुजुर्ग दंपत्ति को देख तुरंत रोक दी गाड़ी

सोने से भी खरा गार्ड साहब का दिल! ट्रेन खुल चुकी थी, पीछे छूटे बुजुर्ग दंपत्ति को देख तुरंत रोक दी गाड़ी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 29, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 02:35 pm IST

वायरल वीडियो में एक रेलवे गार्ड ने बुजुर्ग की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो को देख लोगों की आंखें भर आईं। आप भी इस वीडियो को देखिए और नैतिकता का पाठ पढ़िए।

ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते बुजुर्ग- India TV Hindi
ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते बुजुर्ग Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखें भर आईं। वीडियो मानवता की मिसाल भी पेश कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग दंपत्ति की ट्रेन छूट रही थी। उन्हें इस तरह परेशान होता देख ट्रेन के गार्ड ने तुरंत ट्रेन रोक दी ताकि वे ट्रेन में बैठ सकें। इस वीडियो में एक रेलवे गार्ड की सूझबूझ और संवेदनशीलता देखने को मिली, जो लोगों के दिल को छू गई। जहां एक छोटी सी घटना ने समाज को बड़ा संदेश दिया।

गार्ड ने किया ऐसा काम कि हो रही चारों ओर तारीफ

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग दंपत्ति की ट्रेन छूट गई थी। ट्रेन प्लेटफॉर्म से निकल रही थी। तभी ट्रेन के गार्ड की नजर उस बुजुर्ग दंपत्ति पर पड़ती है, जो प्लेटफॉर्म पर परेशान हो रहे थे। बुजुर्ग दादाजी जी की नजर जब गार्ड पर पड़ी तो उन्होंने ट्रेन के गार्ड को ट्रेन को रोकने के लिए इशारा किया, जिसके बाद ट्रेन के गार्ड का दिल पिघल गया और उससे दादाजी जी की परेशानी नहीं देखी गई। उसने तुरंत ट्रेन का ब्रेक मारा और ट्रेन को रोक दिया, जिसके बाद वह बुजुर्ग दंपत्ति ट्रेन में सवार हो पाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग गार्ड साहब की तारीफ करते थक नहीं रहे।

लोग गार्ड को बता रहे हैं असली हीरो

इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और गार्ड की तारीफ में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे लोग समाज में मानवता की मिसाल कायम करते हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "रेलवे गार्ड ने साबित कर दिया कि कर्तव्य और संवेदनशीलता का कोई मुकाबला नहीं।" वहीं, कुछ लोग इस गार्ड को "हीरो" बता रहे हैं और कह रहे हैं कि इस गार्ड ने सचमुच दिल जीत लिया। इस दिल छू लेने वाले वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Dr_MonikaSingh_ नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर को लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छों के जबड़े से जान बचाकर भागा जेब्रा, अंत दांव तक लड़ जीत ली जिंदगी की जंग

VIDEO: बंद कमरा, गाना चालू, और चचा की जवानी ऑन! 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस करते दिखे अंकल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।