1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंडिगो के रिजर्वेशन काउंटर पर दिखा नाराज पैसेंजर्स का गुस्सा, Video देख आप समझ जाएंगे उनकी हालत

इंडिगो के रिजर्वेशन काउंटर पर दिखा नाराज पैसेंजर्स का गुस्सा, Video देख आप समझ जाएंगे उनकी हालत

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 05, 2025 07:13 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 07:13 pm IST

मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पैसेंजर्स बहुत ही गुस्से में नजर आ रहे हैं। आप जब वीडियो देखेंगे को उनके गुस्से का अंदाजा आप लगा लेंगे।

Indigo Counter at Mumbai Airport- India TV Hindi
इंडिगो काउंटर्स पर लोगों का फूटा गुस्सा Image Source : REPORTER INPUT

इस समय देश भर में इंडियो एयरलाइंस का जो संकट चल रहा है, वो आप में से किसी से छिपा नहीं है। आप में से जो लोग न्यूज देखते हैं या फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहते हैं तो फिर आपको पूरे मामले के बारे में पता ही होगा। इंडिगो की उड़ानें रद्द हो रही हैं और इससे पैसेंजर्स को काफी समस्याएं हो रही हैं। इंडिगो की उड़ाने रद्द होने के कारण किसी का इंटरव्यू छूट जा रहा है तो कोई किसी शादी में नहीं जा पा रहा है। इसी तरह लोगों को अलग-अलग दिक्कतें हो रही हैं और इसी कारण लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में दिखा लोगों का गुस्सा

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो मुंबई एयरपोर्ट का है। वीडियो में दिख रहा है कि काउंटर के एक तरफ इंडिगो के कर्मचारी बैठे हुए हैं और लोगों के रिएक्शन उन्होंने शायद बोला होगा कि यह गलता है तो एक महिला कहती है कि अगर ये गलत है तो फिर हमारे साथ जो हो रहा है, वो भी गलत है। वहीं एक शख्स गुस्से में कर्मचारियों को बोल रहा है कि वो बाहर आकर चिल्लाएं। लोग इतने गुस्से में हैं कि वो कर्मचारियों की कोई बात सुनने को तैयार ही नहीं हैं और उनको मुंह बंद करके बैठे रहने के लिए बोल रहे हैं। कोई बोल रहा है कि समाधान बताओ तो कोई बोल रहा है कि जो हो रहा, वो होने दो। आपको बता दें कि दो महिला यात्रियों के सब्र का बांध इतना टूट गया कि उन्होंने जमीन पर मशीन पटककर जोर से चिल्लाते हुए अपना गुस्सा उतारा।

यहां देखें काउंटर का वीडियो

आपको बता दें कि इंडिगो में क्रू मेंबर्स की कमी चल रही है और यही वो कारण है कि इंडिगो की अभी ये हालत हुई है। इंडिगो की उड़ानें बड़ी संख्या में रद्द होने के कारण लोग गुस्सा हो रहे हैं और एयरपोर्ट पर इसी कारण हंगामा भी खूब हो रहा है। पिछले चार दिनों में इंडिगो की लगभग 1300 उड़ानें रद्द हुई हैं या फिर देरी हुई है। देशभर में फ्लाइट डिसरप्शन चरम पर है और सिर्फ आज ही करीब 600 उड़ानें रद्द हुईं, जिससे यात्रियों की हालत बद से बदतर हो गई है।

ये भी पढ़ें-

मरीज को बेहोश करके ऑपरेशन क्यों किया जाता है? बच्चे का जवाब आपको लोट-पोट कर देगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।