1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस को देखते ही डर गया चींटीखोर, बीच सड़क पर किया ऐसा काम कि जानकर हो जाएंगे दंग

पुलिस को देखते ही डर गया चींटीखोर, बीच सड़क पर किया ऐसा काम कि जानकर हो जाएंगे दंग

 Published : Mar 13, 2023 08:22 am IST,  Updated : Mar 13, 2023 08:22 am IST

आपने फिल्मों में अपराधियों को पुलिस के सामने हाथ उठाकर खड़ा देखा होगा, लेकिन यहां एक छोटा सा जानवर ट्रैफिक पुलिस को देखते ही हाथ खड़ा कर देता है।

Viral video of animal and traffic police- India TV Hindi
जानवर और ट्रैफिक पुलिस का वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब होती है। यहां कब क्या वायरल हो जाए पता नहीं होता है। कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद यकीन नहीं होता कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको लगेगा कि उसे हुआ क्या है? आपने फिल्मों में अपराधियों को पुलिस के सामने हाथ उठाकर खड़ा देखा होगा, लेकिन यहां एक छोटा सा जानवर ट्रैफिक पुलिस को देखते ही हाथ खड़ा कर देता है।

पुलिस को देखते ही हाथ उठाया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी खड़ी नजर आ रही है। वहीं गाड़ी के किनारे सड़क पर छोटा सा जानवर दिखाई दे रहा होता है। आप वीडियो में उसे देख हैरान हो जाएंगे। आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि जानवर अपने हाथ को खड़ा कर दिया है। इसे देखने के बाद चौक गए होंगे। ट्रैफिक पुलिस भी इसका वीडियो शूट करते हुए नजर आ रहा है। 

वीडियो पर आए फनी रिएक्शन पर भड़के लोग
इस वीडियो एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ट्रैफिक पुलिस'। वीडियो को एक लाख से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई यूजर्स के रिएक्शन चौंकाने वाले आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वो सभी से निवेदन कर रहा है कि सड़क पर पार करने दो मुझे'। एक यूजर ने लिखा कि ये छोटा चोर है। वीडियो पर वाकई फनी रिएक्शन आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।