1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मिट्टी के घर में घुसते ही दिखा कुछ ऐसा कि लड़की हैरान हो गई, Video देखने के बाद लोगों ने दिया रिएक्शन

मिट्टी के घर में घुसते ही दिखा कुछ ऐसा कि लड़की हैरान हो गई, Video देखने के बाद लोगों ने दिया रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 01, 2024 10:09 am IST,  Updated : Jul 01, 2024 10:09 am IST

किस गांव का कौन सा घर आपको हैरान कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जिसका वीडियो अभी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
मिट्टी से बना दो मंजिला घर देख लड़की हुई हैरान Image Source : SOCIAL MEDIA

गांव हो या फिर शहर, आपको हर जगह ईंट और सीमेंट से बने पक्के घर देखने को मिल ही जाएंगे। एक समय था जब गांव में मिट्टी के घर नजर आते थे मगर आज गांवों में भी लोग पक्के घर बनवा रहे हैं। मगर फिर भी कुछ जगह ऐसी हैं जहां आपको मिट्टी से बने कच्चे मकान देखने को मिल जाएंगे। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भी एक ऐसा ही मकान देखने को मिल रहा है। मगर इस घर में कुछ अलग बात है और इसी कारण इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड़की पूछती है कि क्या आपने कभी मिट्टी का दो मंजिला घर देखा है। इसके बाद वीडियो में वह एक घर में घुमते हुए नजर आती है और VO के जरिए वो उस घर के बारे में बताती है। वीडियो में वो कहती है, 'मैंने एक गांव के बीच से निकलते हुए सोचा कि कहीं पानी पी लिया जाए। एक जगह पानी पीते हुए मुझे उनका घर काफी अच्छा लगा तो मैंने उनसे अपना घर दिखाने के लिए कहा।' इसके बाद वह बताती है कि जिस घर को किचन सोचकर वह जाने में संकोच कर रही थी, उसके पीछे एक दो मंजिला इमारत थी। दो मंजिला कच्चा मकान देखकर लड़की भी हैरान हो गई। वीडियो में उसने घर से जुड़ी कुछ और बातें भी बताई और वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghumakkadlaali नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 75 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हमारा घर भी वैसा ही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- हमारे यहां भी ऐसे ही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने मध्य प्रदेश में देखा मिट्टी का 2 मंजिला घर। वहीं कई यूजर्स ने हैरान होने वाले इमोजी को शेयर करके अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़की ने तो ड्रायर और पंखे के बीच का फर्क ही मिटा दिया, Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

मान गए गुरु! शख्स ने ऐसी जगह छिपा कर रखा पैसा कि आपके भी होश उड़ जाएंगे, Video हो गया वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।