1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मान गए गुरु! शख्स ने ऐसी जगह छिपा कर रखा पैसा कि आपके भी होश उड़ जाएंगे, Video हो गया वायरल

मान गए गुरु! शख्स ने ऐसी जगह छिपा कर रखा पैसा कि आपके भी होश उड़ जाएंगे, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 01, 2024 09:07 am IST,  Updated : Jul 01, 2024 09:07 am IST

एक शख्स ने अपने पैसे को छिपाकर रखने के लिए ऐसी जगह खोज निकाली जिसके बारे में चोरों ने भी कभी नहीं सोचा होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने पैसा छिपाने के लिए खोजी सबसे अनोखी जगह Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी और अजीब है। यहां हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है। सुबह से लेकर शाम तक कई वीडियो वायरल होते हैं मगर इन्हीं वीडियोज के बीच एक या फिर दो वीडियो ऐसे दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान जरूर होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप तो क्या चोरों का ग्रुप भी हैरान-परेशान हो जाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया?

शख्स ने बनाया सीक्रेट लॉकर

जब भी बात घर में पैसे छुपाने की आती तो लोग अपनी पर्सनल फाइल, किसी डिब्बे या फिर बेड के अंदर छुपाते हैं। मगर एक शख्स ने इसके लिए अब तक की सबसे अनोखी जगह खोज निकाली। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने छिपाए हुए पैसे निकालते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिखता है कि वह पंखे के कैप में अपना हाथ डालता है और फिर वहां से अपने छिपाए हुए पैसे निकालता है। बंदे ने पैसे छिपाने के लिए ऐसा गजब का दिमाग लगाया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ही हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @CreatureMaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसे देखने के बाद चोर डिप्रेशन में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 35 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो बहुत ही सीक्रेट जगह है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या दिमाग लगाया है। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई इतनी भी सेफ्टी यूज नहीं करनी थी।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने Kalki फिल्म पर दिया ऐसा रिव्यू कि Video हो गया वायरल, लोग ले रहे हैं जमकर मजे

गुरुपूर्णिमा से पहले टीम इंडिया ने कोच राहुल द्रविड़ को दी गुरु दक्षिणा, Video शेयर कर आनंद महिंद्रा ने दी बड़ी सीख

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।