1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: यूपी पुलिस में सिंघम के नाम से मशहूर ASP अनुज चौधरी धुरंधर-2 देखने पहुंचे, अतीक अहमद को लेकर कह दी बड़ी बात

VIDEO: यूपी पुलिस में सिंघम के नाम से मशहूर ASP अनुज चौधरी धुरंधर-2 देखने पहुंचे, अतीक अहमद को लेकर कह दी बड़ी बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 28, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 02:24 pm IST

फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी ने धुरंधर-2 मूवी देखने के बाद उस पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐसे देशभक्तों को दिखाया गया है जो बिना किसी पहचान के दूसरे देश में जाकर देश की रक्षा करते हैं।

Anuj Chaudhary- India TV Hindi
फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: यूपी पुलिस में सिंघम के नाम से मशहूर फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी ने आज सिनेमा हॉल में धुरंधर-2 मूवी देखी। उनके फिल्म देखने का मामला काफी चर्चा में भी रहा क्योंकि उन्हें रियल लाइफ का सिंघम कहा जाता है।

फिल्म को लेकर क्या बोले अनुज चौधरी?

फिल्म देखने के बाद एएसपी अनुज चौधरी ने कहा कि यह फिल्म देशभक्ति से भरपूर है और हर व्यक्ति को इसे देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि फिल्म में ऐसे देशभक्तों को दिखाया गया है जो बिना किसी पहचान के दूसरे देश में जाकर देश की रक्षा करते हैं।

वहीं फिल्म में अतीक अहमद के जैसे किरदार को दिखाए जाने पर उन्होंने कहा कि अगर फिल्म में उसे उसी तरह दिखाया गया है जैसा वह असल में था, तो इसमें गलत कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एक अपराधी था और फिल्म में भी उसका किरदार अपराधी के रूप में ही दर्शाया गया है। 

एएसपी ने यह भी कहा कि अतीक अहमद पर लगे आरोप जैसे पाकिस्तान से हथियार मंगाना, जाली नोटों की तस्करी जैसे कृत्यों को देखते हुए उसके किरदार का विरोध करना समझ से परे है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं अनुज चौधरी

अनुज चौधरी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर हैं जो अपने काम में सख्ती के लिए तो जाने ही जाते हैं, साथ में अपने बयान और सोशल मीडिया की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। खुद सीएम योगी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। हालही में अनुज के द्वारा दिए गए कई बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए और उन्हें पसंद करने वाले लोगों की संख्या भी काफी है। 

अनुज चौधरी इसलिए भी फेमस हैं क्योंकि वह पहलवानी भी करते हैं और उनकी फिट बॉडी युवाओं को प्रेरणा देती है। अब कहा जा रहा है कि फिल्म में अतीक अहमद जैसे किरदार पर उनकी टिप्पणी चर्चा का विषय बन सकती है। (रिपोर्ट: लवकुश शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।