1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल हिंसा के बाद चर्चित सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर, फिरोजाबाद ग्रामीण ASP बनाए गए

संभल हिंसा के बाद चर्चित सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर, फिरोजाबाद ग्रामीण ASP बनाए गए

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 17, 2025 10:32 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 11:02 pm IST

बता दें कि वर्ष 2012 में खेल कोटे से पीपीएस अधिकारी के तौर पर अनुज चौधरी की भर्ती हुई थी। इस कोटे से एएसपी बनने वाले वे प्रदेश के पहले अधिकारी हैं।

Anuj choudhary- India TV Hindi
अनुज चौधरी Image Source : PTI

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 44 अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें संभल हिंसा के बाद चर्चित सीओ अनुज चौधरी का नाम भी शामिल है। अनुज चौधऱी को फिरोजाबाद (ग्रामीण) ASP बनाया गया है। इससे पहले वे चंदौसी में तैनात थे। उनका कार्यकाल करीब साढ़े चार महीने का रहा।

2012 में खेल कोटे से हुई थी भर्ती

बता दें कि वर्ष 2012 में खेल कोटे से पीपीएस अधिकारी के तौर पर अनुज चौधरी की भर्ती हुई थी। इस कोटे से एएसपी बनने वाले वे प्रदेश के पहले अधिकारी हैं। संभल हिंसा के समय वे काफी चर्चित रहे थे। उस वक्त संभल सर्कल के वे सीओ थे। 12 साल की सेवा पूरी करने के बाद इसी साल अगस्त में उनका प्रमोशन हुआ। 

बयानों को लेकर चर्चा में रहे

अनुज कुमार चौधरी अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर चर्चित बयान दिया था। अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमे का दिन साल में 52 बार आता है और होली एक बार। जिसे रंग से परहेज हो वह घर से नहीं निकले। अनुज चौधरी के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में उनके बयान का सीएम योगी ने भी समर्थ किया था।

ASP Transfer List
Image Source : REPORTER INPUTएएसपी ट्रांसफर लिस्ट

संभल में तैनाती से पहले रामपुर में तैनाती के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से उनकी तीखी नोंकझोंक भी सुर्खियों में रही थी। बता दें कि मुजफ्परनगर के बहेड़ी गांव के रहनेवाले अनुज चौधरी नेशनल गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।