1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Audi कार में कभी चाय बेचते देखा किसी को, देखें हैरान करने वाला वीडियो

Audi कार में कभी चाय बेचते देखा किसी को, देखें हैरान करने वाला वीडियो

 Written By: Avinash Rai
 Published : Apr 09, 2023 06:35 pm IST,  Updated : Apr 09, 2023 06:35 pm IST

आपने एमबीए चायवाला का नाम तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने ऑडी चायवाले को कभी देखा है। दरअसल अशीष त्रिवेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप एक व्यक्ति को ऑडी में चाय बेचते हुए देख सकते हैं।

Audi Chaiwala Viral Video man selling tea in his audi car google trending viral video on social medi- India TV Hindi
Audi कार में कभी चाय बेचते देखा किसी को ? Image Source : ASHISHTRIVEDII_24

Audi Chaiwala Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो व पोस्ट देखने को मिलते हैं। इन वायरल हो रहे पोस्ट को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं कुछ पोस्ट हैरान कर देने वाली होती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जो आपको चौंका देगा। आपने एमबीए चायवाला का नाम तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने ऑडी चायवाले को कभी देखा है। दरअसल अशीष त्रिवेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप एक व्यक्ति को ऑडी में चाय बेचते हुए देख सकते हैं। 

ऑडी चायवाला हुआ फेमस

सोशल मीडिया पर जो चायवाला अब लोगों को चौंका रहा है उसके पास ऑडी कार है। बता दें कि ऑडी एक लग्जरी कार कंपनी है जिसकी कारों की कामत लाखों में होती हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ऑडी के पास खड़ा है और वह चाय बेच रहा है। यहां खड़े कुछ लोग चाय पी भी रहे हैं। वहीं ऑडी कार के पास चायवाले का सामान भी रखा हुआ है। ashishtrivedii_24 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा इस पोस्ट को शेयर किया गया और सवाल किया गया कि समझ नहीं आ रहा ऑडी लेकर चाय बेचनी पड़ रही है या चाय बेचकर ऑडी ली है।

अब लेगा जी वैगन?

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अबतक 26 लाख बार देखा जा चुका है। लोग इस नए वीडियो के कमेंट सेक्शन में इस चायवाले को ऑडी चायवाला बता रहे हैं। वहीं इस वीडियो को अबतक 70 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट करेत हुए लिखा कि अगर गाड़ी के अंदर बैठाकर पिलाएगा तो 100 रुपये की चाय होगी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ऑडी में चाय बेचकर जी वैगन लेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।