1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी की बुद्धि देख आप अपना माथा पीट लेंगे, आलू या पनीर की जगह बनाया बर्फ का पराठा, Video हुआ वायरल

आंटी जी की बुद्धि देख आप अपना माथा पीट लेंगे, आलू या पनीर की जगह बनाया बर्फ का पराठा, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 25, 2024 07:19 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 07:19 pm IST

एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब और एंटरटेनिंग है। यहां दिन भर अलग-अलग तरह के कई वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों का अच्छा खासा मनोरंजन करते हैं। आपने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसे देखने के बाद आप हैरान हुए होंगे, हंसी आई होगी या फिर अपना सिर पकड़कर बैठ गए होंगे। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पीटने लगेंगे। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी गर्मी का क्या हाल है, यह तो हर किसी को पता ही है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए कोई अपने रूम को ठंडा कर रहा है तो कोई ठंडी चीजें खा और पी रहा है। लेकिन एक आंटी ने तो गजब ही कमाल कर दिया। वायरल वीडियो में वो आलू या पनीर का नहीं बल्कि बर्फ का पराठा बनाती हुई नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में नजर आता है कि आंटी पहले फ्रिज से बर्फ निकालती हैं और फिर उसे चुरा करती हैं। इसके बाद आटें में उसे भरकर बेलती हैं और फिर तवे पर डालकर उसका पराठा बनाती हैं। आंटी जी पराठा बनाने के बाद बड़े ही चाव से खाती हुई नजर आई।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rekha_sharma.001 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- यह भारतीय स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा उल्लू बनाया, बर्फ को कोई कैसे बेल सकता है। चौथे यूजर ने लिखा- बर्फ का पानी कहां गया। वहीं एक यूजर ने लिखा- उल्लू बनाने का कोई और तरीका नहीं है क्या?

ये भी पढ़ें-

दर्जनों कुत्तों ने महिला को चारों ओर से घेरा, फिर जो हुआ वो देख के कांप जाएगी रूह; देखें Video

भीषण गर्मी का सितम देख पूरे मोहल्ले ने लिया एक जैसा फैसला, Video देख याद आ जाएगा बचपन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।