1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहन और उसकी दोस्त को स्कूल छोड़ने आए बच्चे से ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया किराया, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

बहन और उसकी दोस्त को स्कूल छोड़ने आए बच्चे से ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया किराया, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jun 27, 2026 03:45 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 03:45 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑटो ड्राइवर की खूब तारीफ हो रही है। उसकी दयालुता यूजर्स को काफी पसंद आई।

auto driver refused to take fare, aaj ka viral video, brother sister video - India TV Hindi
ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल। Image Source : X/@LAKSHAYMEHTA08

एक छोटे लड़के की ईमानदारी और एक ऑटो रिक्शा चालक की दयालुता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दिल को छू लेने वाले वीडियो को यूजर्स ने काफी पसंद किया। X पर पोस्ट किया गया यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और इसमें एक छोटे लड़के और एक ऑटो रिक्शा चालक के बीच एक सरल लेकिन मार्मिक बातचीत दिखाई गई है। 

बहन और उसकी दोस्त को स्कूल छोड़ने आया था बच्चा 

एक्स पर इस वीडियो को @lakshaymehta08 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब लड़का अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए ऑटो में बैठा। एक और लड़की, जो देखने में उसकी बहन के ही स्कूल की छात्रा लग रही थी, उन दोनों के साथ थी। वे सभी पीछे की सीट पर बैठे थे। जैसे ही ऑटो स्कूल पहुंचा, दोनों लड़कियां उतर गईं और अपने स्कूल की ओर चल पड़ीं, जबकि लड़का उन सभी का किराया चुकाने के लिए वहीं रुक गया। जैसे ही लड़के ने अपनी जेब से पैसे निकाले, ऑटो चालक ने उससे पूछा कि क्या दोनों लड़कियां उसकी बहनें हैं। लड़के ने विनम्रता से उसे बताया कि उनमें से केवल एक ही उसकी बहन है। उसने कहा, 'देर हो रही थी तो मैंने उसे साथ ले जाने का सोचा।' उस छोटे लड़के के इस नेक काम ने ऑटो चालक को भावुक कर दिया। तभी ड्राइवर ने बच्चे से किराया न लेने का सोचा। 

ड्राइवर की दयालुता यूजर्स को भाई 

जब लड़का ड्राइवर को किराया देने लगा तो उसने कहा कि, 'रहने दो, खुश रहो, बाद में कुछ खा लेना, बहन लोगों को बाद में दे देना।' जाने से पहले बच्चे ने ड्राइवर को धन्यवाद भी दिया। वीडियो में ड्राइवर ने आगे बताया कि इस घटना ने उसे अपने बचपन के दिनों की याद दिला दी, जब वह अजनबियों से लिफ्ट मांगता था। उसने कहा कि उन बच्चों को खुश देखकर उसे भी खुशी हुई और उनके लिए उनकी खुशी पैसों से कहीं ज्यादा मायने रखती है। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और इस लेख को लिखे जाने तक इसे 54 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 

यूजर्स ने की बच्चे और ड्राइवर की तारीफ

सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में बच्चे और वाहन चालक दोनों की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि, 'वह इतना छोटा है और अभी से ही एक सज्जन व्यक्ति है। काश सभी वयस्क पुरुष उसके जैसे होते।' 

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'उस ड्राइवर ने एक पल के लिए मानवता में सबका विश्वास बहाल कर दिया।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'दोनों व्यक्तियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'यह छोटा लड़का बहुत दयालु, समझदार और अच्छे संस्कारों वाला है। ड्राइवर की बात करें तो, उसका दिल सचमुच बहुत अच्छा है क्योंकि कई ड्राइवर परवाह नहीं करते और फिर भी पैसे ले लेते। वाकई बहुत अच्छा!'

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'दयालुता का एक छोटा सा कार्य दुनिया को बेहतर जगह बनाता है। मैं हमेशा इस बात पर कायम रहता हूं।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'हर दिन ₹2,500 कमाता हूं!' इस ऑटो चालक की कमाई सुनकर सन्न रह गया व्लॉगर, यूजर्स बोले- 'वैकेंसी है क्या?'

ऑटो ड्राइवर ने रिक्शा में लटकाया नामी कंपनी का I-Card, देखकर हैरान हुए यूजर्स; Video Viral
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।