Viral Video : एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें मुंबई के एक ऑटो रिक्शा चालक ने अपनी रोजाना की कमाई बताकर सवारी को सन्न कर दिया। वीडियो में चालक दावा करता है कि वह हर दिन औसतन ₹2,500 (खर्च निकालकर) कमा लेता है। यह सुनकर व्लॉगर हैरान रह गया और बोला, "भाई, मैं तो BTech करके भी फर्स्ट सैलरी में इतना नहीं कमाता!" यूजर्स ने इस तरह मजेदार प्रतिक्रिया दी हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @uvichar_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में व्लॉगर को शहर में रहने की लागत पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है। वह कहता है, "तो मेरे अभी भैया से बात हो रही थी, मैं बोल रहा था कि मुंबई शहर बड़ा महंगा है। तो वो कहते हैं कि यहां पर यहां पर पैसा इतना है, बरसात है बस पकड़ने वाले की दिक्कत है।" बातचीत के दौरान, ऑटो चालक ने बताया कि वह औसतन प्रतिदिन लगभग 2500 रुपये कमाता है। उसने आगे कहा, "खर्चा निकाल के (खर्चों के बाद)।" यह सुनकर वह व्यक्ति स्पष्ट रूप से स्तब्ध रह गया। इस आंकड़े पर प्रतिक्रिया देते हुए उसने कहा, “भाई, 2500 रुपये! मैं बी.टेक के बाद इतना नहीं कमाता था जब मुझे पहली नौकरी मिली थी।” फिर वह हिसाब लगाता है और कहता है, "75,000 रुपये निकाल कर भैया कमा रहे हैं। घर बैठे रहना है या मुंबई में ऑटो चलानी है? मैं तो कह रहा हूं यहीं आ जाओ, ऑटो चला लो बढ़िया है...रोज नेटवर्किंग करोगे। तुम एक क्यूबिकल में बैठे हो...उससे कहीं बेहतर।" वीडियो पर दिख रहे टेक्स्ट में लिखा है, "भारत में 30,000 रुपये की नौकरी को सम्मानजनक माना जाता है। लेकिन 75,000 रुपये कमाने वाले ऑटो चालक को नहीं। सफलता की यह अजीब परिभाषा है।"
यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से इसे 10 लाख बार देखा जा चुका है और दर्शकों की ओर से प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने मजाक में पूछा, “भैया के पास टीम मेंबर की वैकेंसी है क्या? दूसरे ने कहा कि, “मां... ऑटोवाली बनना है मुझे!” तीसरे ने कहा कि, “शहर में ऑटो वाले सचमुच इतना कमाते हैं, शायद इससे ज्यादा।” चौथे ने कहा कि, “अब हुई ना बात। कॉरपोरेट जॉब अलग करूंगा और ऑटो अलग चलाऊंगा। इसको मूनलाइटिंग मानेंगे क्या?” एक और ने लिखा कि, “यह तो कुछ IIT स्नातकों के शुरुआती वेतन से भी ज्यादा है।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें
इंडक्शन चूल्हा चौकोर ही क्यों होता है गोल क्यों नहीं, बड़ी दिलचस्प है वजह; नहीं जानते हैं तो जान लें
तरोई और नेनुआ में क्या अंतर है, शाकाहारी लोग हमेशा होते हैं कन्फ्यूज; नहीं जानते हैं तो जान लें