1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हीरो बनने के लिए छत से कर रहा था स्टंट, मारी ऐसी बैकफ्लिप कि फिल्म की हो गई द इंड

हीरो बनने के लिए छत से कर रहा था स्टंट, मारी ऐसी बैकफ्लिप कि फिल्म की हो गई द इंड

 Published : Mar 24, 2023 01:37 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 01:37 pm IST

युवक अपने स्टंट से लोगों को हैरान कर देता, लेकिन उसके साथ जो होता है, शायद उसने ऐसा नहीं सोचा होगा।

viral backflip stunt video- India TV Hindi
वायरल बैकफ्लिप स्टंट वीडियो Image Source : INSTAGRAM/AAPKA_DANCE

सोशल मीडिया पर स्टार बनने के लिए लोग अब किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज कुछ ऐसे वीडियो क्रिएटर्स हैं जिनके वीडियो देखने के बाद होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की हरकत देखकर आप दंग रह जाएंगे। युवक अपने स्टंट से लोगों को हैरान कर देता, लेकिन उसके साथ जो होता है, शायद उसने ऐसा नहीं सोचा होगा।

बैकफ्लिप करना पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक एक मंजिला घर के किनारे पर जमीन की ओर पीठ करके खड़ा है। वह बैकफ्लिप करने के लिए छलांग लगाता है। लेकिन युवक का बैकफ्लिप वाला स्टंट करना भारी पड़ जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वो जैसे छलांग लागाता है तो उसके पैर जमीन पर नहीं पड़ते हैं। जिसके कारण जमीन पर कमर के बल गिर जाता है। वीडियो में देखने से लगा रहा है कि युवक को काफी गंभीर चोट आई होगी। वो फिर खड़ा होता है इसके बाद वो जीत का इशारा करते हुए चला जाता है। 

वीडियो को देख यूजर्स गए भड़क 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि मीस यू। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई सब पहले अपनी सेफ्टी रखते हैं। इसके बाद स्टंट करते हैं वरना कर्म आप करोगे। भूगतना घरवालों को पड़ेगा। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा मत किया करो भाई। घर में मां-बाप हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या यार ये सब करना क्या जरूरी है? इस वीडियो पर कई यूजर्स के रिप्लाई अपने आप में चौंकाने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।