1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए है खबर, वीडियो देखकर हो जाइए होशियार

ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए है खबर, वीडियो देखकर हो जाइए होशियार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2022 01:12 pm IST,  Updated : Dec 30, 2022 04:17 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला और एक पुरुष ट्रेन के दरवाजे पर खड़े हैं।

ट्रेन वायरल वीडियो- India TV Hindi
ट्रेन वायरल वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन सबसे पहली प्राथमिकता होती है। हमारे देश में ट्रेन से सस्ता कोई दूसरा साधन नहीं है। इसलिए हम कहीं जाने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना आसान है लेकिन कई बार एक छोटी सी गलती भारी पड़ जाती है। ट्रेन में सामान चोरी हो जाना या कोई अन्य घटना होना आम बात है। ऐसे कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे, जिसमें फोन स्नैच कर लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप वायरल वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे। 

महिला के साथ क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला और एक पुरुष ट्रेन के दरवाजे पर खड़े हैं। वीडियो देखने से लग रहा है कि दोनों अगले आने वाले स्टेशन पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि महिला खड़ी है, तभी कुछ देर बाद एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ जाता है और महिला के हाथ से बैग छीन लेता है। यह देख महिला खुद को बचाने की कोशिश करती है। बावजूद इसके युवक महिला के हाथ से बैग छीनने में कामयाब हो जाता है। वहीं महिला की जान भी बाल-बाल बची।

आप ऐसी गलती ना दोहराए
इस वीडियो को @NCIBHQ के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि ट्रेन रूकने से पहले दरवाजे तक न आए,वरना आप भी हो सकतें है इस तरह के घटना का शिकार। यानी आसान भाषा में समझिए कि जब ट्रेन स्टेशन पर रुकती है, तभी आप अपने कोच से निकलकर गेट तक आए, नहीं तो आपके साथ भी ऐसी घटना हो सकती है। इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।