1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोट-पैंट पहनते ही बंदर के अंदर आया घमंड, युवक को लगाया थप्पड़, देखें वीडियो

कोट-पैंट पहनते ही बंदर के अंदर आया घमंड, युवक को लगाया थप्पड़, देखें वीडियो

 Published : Feb 14, 2023 06:05 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 06:06 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बंदर का अनोखा रूप देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

In this video, the monkey is seen wearing coat-pants.- India TV Hindi
इस वीडियो में बंदर कोट-पैंट पहने हुए दिखाई दे रहा है। Image Source : INSTAGRAM/MONKEYS.IR

इंटरनेट की दुनिया बहुत बड़ी है। इस दुनिया में आए दिन अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हैरानी ही होती है। आपने भी कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिन्हें देखकर आप भी दंग हो जाते होंगे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बंदर का अनोखा रूप देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

कोट पहने बंदर का स्टाइल देख हैरान सभी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के अंदर से एक बंदर निकल रहा है। वीडियो में बंदर को देखकर आप दंग रह जाएंगे। वह इंसानों की तरह सूट पहने नजर आ रहा है। बंदर ने सफेद रंग का कोट पहन रखा है। जैसे ही वह कार के अंदर से बाहर आता है हर कोई उसकी तारीफ करने लगता है। आप वीडियो में सुन सकते हैं कि एक युवक कहता है, 'यू ओके?' इसके बाद बंदर युवक के हाथ पर मारता है। वीडियो में बंदर के हाव-भाव से लगता है कि वह बहुत गुस्से में है।

बंदर का हाथ कहीं गंदे न हो जाए
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बंदर ने उसके हाथ पर इसलिए मारा क्योंकि बंदर के हाथ गंदे हो जाएंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा कि कोट पहनते ही बंदर के अंदर घमंड आ गया। इस वीडियो का सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इस वीडियो को खुब शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।