1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bandar Ka Video: बंदर को बेइज्जत करना इस शख्स को पड़ा महंगा, हुआ ऐसा हमला कि भन्ना गया दिमाग

Bandar Ka Video: बंदर को बेइज्जत करना इस शख्स को पड़ा महंगा, हुआ ऐसा हमला कि भन्ना गया दिमाग

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 17, 2023 04:16 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 04:16 pm IST

आज के वीडियो में बंदर का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक शख्स द्वारा इज्जत नहीं दिए जाने से एक बंदर नाराज हो जाता है और उस शख्स पर हमला कर देता है। फिर जो होता है उसे देखना काफी मजेदार है।

Bandar Ka Video bandar ne aadmi par kiya hamla bandar ka attack viral video on google trends monkey - India TV Hindi
बंदर ने शख्स पर किया हमला Image Source : SOURCE/NATUREFANDOM

Bandar Ka Video: जानवरों के बारे में जानकारी प्राप्त करना सभी को पसंद है। जानवरों के वीडियो भी लोग इंटरनेट पर काफी देखते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के कई वीडियो शेयर किए जाते हैं जो कि लोगों को खूब पसंद आता है। दुनिया के सभी जानवरों में सबसे शरारती जानवर बंदर होता है। कभी आपके हाथ से खाने का सामन छीन ले तो कभी कार को कबाड़ में बदल दे। कई बार बंदर आपके नकल करते व आपको डराते हुए दिख जाते हैं। हालांकि बंदर को पालतू भी बनाया जा सकता है। आज जो हम आपको वीडियो दिखाने वाले हैं वो एक बंदर का है। 

सोशल मीडिया पर कई बार देखने को मिलता है कि बंदर जंगल के कई जानवरों के परेशान करते दिखाई पड़ते हैं व कई बार लोगों को थप्पड़ मारते हैं, डराते हैं व कई बार धक्का तक मार देते हैं। बंदरों में इतनी एकता होती है कि वे किसी भी बड़े से बड़े जानवर से डरते तक नहीं है। लेकिन आज के वीडियो में बंदर का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक शख्स द्वारा इज्जत नहीं दिए जाने से एक बंदर नाराज हो जाता है और उस शख्स पर हमला कर देता है। फिर जो होता है उसे देखना काफी मजेदार है। 

बंदर की चेतावनी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स एक बंदर के पास बैठा हुआ है। इसके बाद वह एक पैकेट से कुछ निकालकर बंदर को खिलाने लगता है। एक एक करके बार बार वह बंदर को खाने को देता है। लेकिन अंत में वह पैकेट से सारे बिस्कुट को निकालकर वहां रख देता है। इतना करना ही था कि बंदर उस शख्स पर भड़क जाता है और वह तुरंत उस शख्स पर हमला कर देता है। बंदर का यह रूप देख शख्स वहां से भाग निकलता है। वीडियो में बंदर का गुस्सा सभी को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि इस वीडियो इंस्टाग्राम पर naturefandom नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।