1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाल काटने के लिए घर पहुंचे नाई ने की चोरी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

बाल काटने के लिए घर पहुंचे नाई ने की चोरी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 29, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 04:52 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि एक नाई बाल काटने के लिए ग्राहक के घर गया था जहां उसने चोरी की।

Screen Grab- India TV Hindi
नाई ने ग्राहक के घर में की चोरी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं मगर उन्हीं वीडियोज में से एक या दो वीडियो ऐसे निकल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान हैरान हो जाता है। आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव हों या फिर ट्विटर पर, हर जगह ऐसे वीडियो वायरल होते ही हैं और आपने भी देखे ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है और वीडियो के साथ क्या दावा किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स घर में कुर्सी पर बैठा हुआ है और उसने अपनी आंखों को बंद किया हुआ है। वहीं पीछे खड़ा शख्स उसके चेहरे को साफ करता नजर आ रहा है। मगर उस शख्स की नजर पीछे दीवार पर टंगे कपड़ों पर है। चुपचाप वह शख्स पीछे रखे कपड़े की जेब में हाथ डालता है और कुछ निकालकर चोरी से अपनी जेब में रख लेता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरठ में जो बारबर घर पर बाल काटने आया था उसने पैसे चुराए।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- कैमेरा ने उसे पकड़ लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- अब लोग बोलेंगे उसकी भी कोई मजबूरी रही होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- शाबाश मुन्ना बहुत बढ़िया। चौथे यूजर ने लिखा- भाई चोरी कैसे की अंकल को पता भी नहीं चला, प्रोफेसर का दिमाग। एक अन्य यूजर ने लिखा- बाल काटना नहीं, जेब काटना बोलो।

ये भी पढ़ें-

रील बनाने के लिए शख्स ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, Video तेजी से हो रहा है वायरल

विराट कोहली का एक और डीपफेक Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।