1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाने के लिए शख्स ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, Video तेजी से हो रहा है वायरल

रील बनाने के लिए शख्स ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, Video तेजी से हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 29, 2024 04:23 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 04:23 pm IST

एक शख्स ने सिर्फ रील के चक्कर में बाइक की सीट पर लेटकर बाइक चलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
रील के लिए शख्स ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

युवा लड़कों के सिर पर रील्स का बुखार इस कदर चढ़ा है कि उन्हें उसके सिवा और कुछ नजर ही नहीं आ रहा है। रील्स बनाना बुरी बात नहीं है लेकिन लड़कों को इस रील के चक्कर में अपनी जान की कोई परवाह ही नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लड़के खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए और उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि लोग उन्हें कूल समझें और उनके रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नए लड़की की बेवकूफ हरकत देखने को मिलेगी। वीडियो को देखने के आप भी सोचेंगे कि रील के लिए ये लोग और क्या-क्या करेंगे।

बाइक पर लड़के ने किया स्टंट

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़का बाइक पर खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। बाइक इसलिए बनी कि इसे चलाकर लोग अपने गंतव्य पर पहुंच सके मगर वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का चलती बाइक की सीट पर लेट गया है और उसने हैंडल को भी छोड़ दिया है। बाइक सड़क पर ठीक-ठाक रफ्तार से चल रही है और वह स्टंट करते हुए वीडियो बनवा रहा है। इतना ही नहीं, उसने हेलमेट भी नहीं पहना है। अगर इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ जाता है तो वह किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता था।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gy8118647 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं कई यूजर्स ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- यमराज जी 4 दिन छुट्टी पर हैं, बाबू कुछ भी कर सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- डर तो लग ही रहा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे वीडियो मत बनाओ भाई, कोई गलती हो जाएगी तो कोई साथ नहीं देगा।

ये भी पढ़ें-

विराट कोहली का एक और डीपफेक Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Video: गलत गाड़ी के सामने शख्स ले आया अपनी कार, फिर जो हुआ उसे देख हो जाएंगे लोटपोट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।