1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: गलत गाड़ी के सामने शख्स ले आया अपनी कार, फिर जो हुआ उसे देख हो जाएंगे लोटपोट

Video: गलत गाड़ी के सामने शख्स ले आया अपनी कार, फिर जो हुआ उसे देख हो जाएंगे लोटपोट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 29, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 02:44 pm IST

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसी को रोक नहीं पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक ना जाने कितने ही वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। मगर वायरल वही वीडियो हो पाते हैं जिनका कंटेंट अलग या फिर अनोखा होता है और जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच पाते हैं। आप भी सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव तो होंगे ही और आपके फीड पर भी वायरल वीडियो आते ही होंगे। कभी डांस का वीडियो नजर आता होगा तो कभी लड़ाई वाला वीडियो दिखता होगा। इसके अलावा कभी-कभी मजेदार वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक गाड़ी सड़क पर जा रही है। तभी सामने एक कट से एक शख्स अपनी कार में आता हुआ दिखता है जो शायद सड़क पार करने के लिए उस गाड़ी वाले के सामने अपनी कार को ले आता है। दोनों एक दूसरे को जब देखते हैं तो अपनी-अपनी गाड़ी को रोकते हैं मगर दोनों की गाड़ी काफी नजदीक आ जाती है। इतने में ही कार पर बहुत सारा सीमेंट गिर जाता है। दरअसल सड़क पर जो गाड़ी जा रही होती है वो सीमेंट मिक्सिंग मशीन वाली गाड़ी होती है औ सारा सीमेंट सामने वाली कार पर गिर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MojClips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गलत गाड़ी के आगे लगा दी भाई साहब ने अपनी कार।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गलती तो गाड़ी वाले की है। दूसरे यूजर ने लिखा- अब भाई को समझ आया होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ताबूत बन गया उसका तो। चौथे यूजर ने लिखा- उल्टी कर दी गाड़ी ने। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिल्कुल सेफ नहीं है।

ये भी पढ़ें-

वडोदरा: इलाके में भर गया इतना पानी कि घर के छत पर पहुंच गया मगरमच्छ, Video देख उड़ जाएंगे होश

गैंडे को देखते ही जंगल के राजा की निकली हवा! रास्ते से दूर होते शेरों का Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।